Jabalpur में मुस्लिम लड़के से कोर्ट मैरिज, फिर 5 महीने में अनामिका बन गई उजमा फातिमा, लव जिहाद का आरोप
'द केरल स्टोरी' के बाद देश में लव जिहाद की चर्चा पहले से ज्यादा हो रही हैं। धर्मांतरण को लेकर मध्य प्रदेश में भी कानून लागू हैं। इस बीच जबलपुर में हिन्दू ब्राह्मण लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी 'द जबलपुर स्टोरी' बन गई है

Jabalpur Love Jihad: 'लव जिहाद' धर्मांतरण की चर्चा वाली 'द केरल स्टोरी' मूवी मई महीने में रिलीज हुई। इससे पांच महीने पहले जबलपुर में हुई एक कोर्ट मैरिज ने अब विवाद का रूप ले लिया हैं। हिन्दू मुस्लिम लड़के से शादी कर चुकी हिन्दू लड़की के मामले में मां ने 'लव जिहाद' का आरोप लगाया हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर चन्द्रिका प्रसाद दुबे की बेटी पांच महीने पहले तक अनामिका दुबे ही थी। लेकिन आज वह उजमा फातिमा के नाम से जानी जा रही है। वह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नीले रंग कार्ड के कार्ड की बदौलत।
कहानी पेचीदा है। इसलिए वायरल हुए इस कार्ड के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग भी सक्रिय हो गए। लड़की की मां को भी संगठन का सपोर्ट मिला, तो भीड़ के साथ एसपी दफ्तर में धावा बोला। जिस लड़की को उसकी मां कल तक अनामिका के नाम जानती थी, उसके उजमा फातिमा बनने को 'लव जिहाद' करार दिया गया।

5 महीने में अनामिका हो गई उजमा फातिमा
जबलपुर के मुस्लिम बाहुल्य गोहलपुर इलाके एक मोहल्ले में 25 साल का मोहम्मद अयाज रहता है, तो दूसरे मोहल्ले में रहने वाली 22 साल की अनामिका दुबे। दोनों ने इसी साल 4 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली। इस दौरान शादी के सर्टिफिकेट में अनामिका 'अनामिका' ही थी। लेकिन करीब 5 महीने बाद वह उजमा फातिमा बन गई।

कैसे हुआ धर्मांतरण?
एसपी दफ्तर पहुंची लड़की की मां का कहना है कि बिना बताये लड़की ने मुस्लिम लड़के अयाज से शादी कर ली थी। अनामिका उसके साथ रहने लगी। फिर किसी तरह उसे समझा-बुझाकर वापस घर लाया गया। कुछ दिनों पहले वह फिर लड़के के घर भाग गई। सोशल मीडिया पर जब 7 जून की शादी वाला नीला कार्ड वायरल हुआ तो उसमें दर्ज नाम से पता चला कि अनामिका का धर्म परिवर्तन हो गया?

नाम बदलकर 'लव जिहाद'!
लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी अनामिका को मुस्लिम युवक मोहम्मद अयाज ने अपना नाम बदलकर उसे प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसका ब्रेन वाश कर बिना बताये शादी कर ली। लड़की की मां ने बेटी के घर वापिसी की मांग की हैं। मुस्लिम रीति के शादी वाले कार्ड में 5 जून को मिलाद शरीफ, 6 जून को हल्दी और 7 जून को दावत-ए-वलीमा का जिक्र हैं।

हिन्दूवादी संगठनों ने भी जताया विरोध
एसपी कार्यालय पहुंचे हिन्दूवादी संगठन के नेता योगेश अग्रवाल और हीरा तिवारी ने इस मामले को 'एडवांस लव जिहाद' बताया है। यानि मुस्लिम लड़के के द्वारा हिन्दू लड़की से पहले गुपचुप कोर्ट मैरिज फिर उसका धर्म परिवर्तन करवाकर आगे की साजिश रची जा रही है। शादी का कार्ड वायरल कर लड़की के माता-पिता परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का षड्यंत्र भी रचा गया।
वायरल कार्ड पर तरह-तरह के कमेंट्स
शादी का कार्ड वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। लड़की के माता-पिता भी परेशान हैं। रिश्तेदारों और समाज में भी लड़की के धर्म-परिवर्तन को लेकर माता-पिता पर तंज कसे जा रहे हैं।
पुलिस ने कहा जांच करेंगे
इधर इस मामले को पर पुलिस का कहना है कि लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं। कलेक्ट्रेट से जरी विवाह सर्टिफिकेट भी वैध हैं। परिजनों और हिन्दूवादी संगठन के अन्य आरोपों की जांच की जाएगी। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।













Click it and Unblock the Notifications