Jabalpur News: पानी-बिजली पर नेताओं का बढ़ रहा पारा, परीक्षा के मौसम में स्टूडेंट परेशान

परीक्षाओं के मौसम में जबलपुर में परीक्षार्थी बिजली विभाग से हलाकान हैं। चाहे जब घंटो पावर सप्लाई बंद हो रही हैं। वहीं पानी की पाइप लाइन फूटने का भी गुस्सा भड़क रहा हैं।

jabalpur

Jabalpur Leaders rising on water-electricity: नर्मदा किनारे बसे जबलपुर शहर के अधिकांश हिस्से जब चाहे तब प्यासे रह जा रहे हैं। यही हाल बोर्ड परीक्षा के मौसम में बिजली का है। स्मार्ट सिटी के चल रहे निर्माण विकास कार्यों की वजह से 4 से 6 घंटे बिजली गुल हो रही हैं। बीते दो महीने से चली आ रही इस परेशानी से अब जनप्रतिनिधि भी खफा हैं। बिजली दफ्तर और नगर निगम मुख्यालय में कुछ नेताओं का आक्रोश भड़क गया।

jabalpur

तमाम विकास और सहूलियत के दावों से भरपूर जबलपुर की सियासत इन दिनों कई ऐसी समस्याओं के इर्द गिर्द है, जो गुजरे कल की बात थी। वजह कई है, लेकिन परीक्षाओं का मौसम है तो मुद्दों का उठाना भी जरुरी हैं। बिजली मुख्यालय होते हुए और नर्मदा किनारे बसा होने के बावजूद शहर का अधिकांश हिस्सा पेय जल और बिजली की समस्या से जूझ रहा हैं। पेय जल सप्लाई न होने के पीछे पाइप लाइन फूटने की वजह बताई जाती है, तो चाहे जब कई क्षेत्रों में अवरुद्ध रहने वाने वाली बिजली सप्लाई के पीछे मेंटनेंस या फिर स्मार्ट सिटी वर्क को बड़ी वजह बताया जा रहा हैं।

पिछले दो-तीन महीनों से जारी इस तरह की परेशानी से अब जन प्रतिनिधि भी त्रस्त हो गए हैं। पानी की आए दिन फूट रही पाइप लाइन के लिए कांग्रेसी नगर सत्ता पर बीजेपी बरस रही हैं। वहीं बिझ्ली के मुद्दे पर कांग्रेसी विधायक और नेताओं का गुस्सा चौथे आसमान पर हैं।
खास तौर पर या फिर दुर्भाग्यवश कांग्रेसी विधयाकों के क्षेत्र इसका ज्यादा शिकार हो रहे रहे हैं। बीते दिन जब पूर्व विधानसभा क्षेत्र के आठ वार्डों में जल संकट छाया, तो पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया का गुस्सा जमकर फूटा। नगर निगम में अपनी पार्टी की सत्ता होते हुए अफसरों को कोसते नजर आए। वहीं ट्रिपल आईटी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के वर्क की वजह से पोल शिफ्टिंग का कार्य काफी वक्त से चल रहा है। यहां लंबे वक्त से बिजली गुल हो रही है। लेकिन परीक्षाओं के वक्त 4-6 घंटे बिजली गुल होने से पश्चिम क्षेत्र विधायक तरुण भनोत का आक्रोश सत्ताधारी पार्टी पर भड़का। समर्थकों के साथ मेडिकल बिजली दफ्तर का घेराव किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+