Jabalpur News: बॉयफ्रेंड के साथ रिसॉर्ट में लड़की की चली गई जान, कमरे में बिना कपड़े मिली बॉडी
मप्र के जबलपुर में एक रिसॉर्ट में सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलवारा ब्रिज के पास मेखला रिसोर्ट में गुजरात से आए अपने बॉयफ्रेंड के साथ ठहरी एक लड़की की बंद कमरे में लाश मिली। एक दिन पहले उसका दोस्त होटल से चला गया था। मास्टर की कमरा खोलने पर लड़की की लाश निर्वस्त्र मिली। पुलिस इस मामले में हत्या समेत कई एंगल से पड़ताल कर रही है।

6 नवंबर को होटल में रुके थे दोनों
सीएसपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक होटल संचालक को गुजरात का रहने वाला बताकर एक युवक और युवती ठहरे थे। रविवार की रात भी दोनों साथ में रहे। अगले दिन सोमवार को युवक वापस गुजरात जाने का कहकर होटल से चला गया और लड़की होटल में ही थी। होटल के मैनेजर ने सोचा कि लड़की किसी और काम से अभी रुकी है।

मंगलवार को मास्टर चाबी से खोला गया कमरा
लड़के के चले जाने के बाद सोमवार की रात होटल के वेटर ने खाने के ऑर्डर के लिए कमरे का डोर कई बार नॉक किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। अगली सुबह यानि मंगलवार की सुबह नाश्ते के लिए भी कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। कर्मचारियों को संदेह होने पर इस बात की जानकारी मैनेजर को दी गई। फिर जैसे ही मास्टर चाबी से कमरा खोला तो लड़की की रक्त रंजित लाश कमरे के फ्लोर पर पड़ी दिखी।

निर्वस्त्र हालत में था लड़की का शव
पुलिस के मुताबिक मेखला रिसोर्ट के रूम नंबर 5 में युवती का शव निर्वस्त्र था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले। कमरे में शराब की खाली बोतल और सिगरेट भी मिली है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना के पहले कमरे में शराब पी गई थी। शुरूआती जांच में पुलिस इसे मर्डर केस मान रही है। वही निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से पुलिस रेप और अन्य एंगल पर भी तफ्तीश कर रही है।

आधार कार्ड राखी मिश्रा के नाम, लेकिन पहचान नहीं
इस मर्डर मिस्ट्री में चौकाने वाली बात यह है कि घटना स्थल से पुलिस को मिले कुछ पेपर और आधार कार्ड में जबलपुर निवासी राखी मिश्रा का नाम दर्ज था। जिसके आधार पर राखी के परिजनों को जब मामले की खबर की। मौके पर पहुंची राखी की बुआ दीप्ति मिश्रा ने जब शव को देखा तो उसे पहचानने से इंकार कर दिया। इससे मृतक की पहचान का रहस्य अभी बना हुआ है।

CCTV फुटेज में नजर आया युवक
पुलिस ने रिसॉर्ट के CCTV फुटेज बरामद किए है। होटल में आते और जाते हुए वह युवक भी दिखाई दिया है, जो अपने आप को गुजरात का रहने वाला बताकर ठहरा था। उसके अगले दिन वह अचानक होटल से वापस चला गया। लड़की कौन है और उसकी हत्या कैसे हुई, यह पता करने के लिए होटल संचालक समेत कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिन दस्तावेजों के आधार पर होटल में कमरा बुक किया गया, उससे पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले है। पुलिस दावा कर रही है कि वह जल्द ही मामले के रहस्य से पर्दा उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications