Jabalpur News: वसूली के लिए अब बिजली विभाग उठा ले जा रहा बाइक कार, बकायादारों में हड़कंप

jabalpur

Jabalpur Electricity department: जबलपुर में बिजली बिल बकायादारों की शामत आ गई है। विभाग शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बकायादारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। जिन उपभोक्ताओं के तीन या उससे ज्यादा माह के बिल का भुगतान नहीं हुआ, उनके कनेक्शन काटने के साथ कार, बाइक जैसे वाहन जब्ती बनाए जा रहे है। ताजा मामले में ग्रामीण क्षेत्र में एक उपभोक्ता के साथ ऐसा ही हुआ।

बिजली विभाग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में वसूली अभियान सख्त कर दिया है। वसूली के तरीके को लेकर जहां विरोध हो रहा है तो वही उपभोक्ता बिल भरने दौड़ रहे है। दरअसल विभाग बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के वाहन जब्त करने लगा हैं। कनेक्शन तो काटे ही जा रहे है, साथ में उनके घर में रखे वाहन जब्ती बनाए जा रहे है। इससे शहर से लेकर गांव तक हड़कंप मचा है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में कई ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने कई महीनों का बिल जमा नहीं किया। नोटिस देने और समझाइश के बावजूद उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे बिजली कनेक्शनधारियों के कनेक्शन काटे जा रहे है, साथ ही अब उनके वाहन जब्त किए जा रहे है। निर्धारित अवधि में यदि अभी भी बिल का भुगतान नहीं किया, तो फिर क़ानूनी रूप से जब्त वाहन राजसात कर दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+