Jabalpur Election Result 2023: मतगणना के पुख्ता इंतजाम, जबलपुर की 8 सीटों पर 16 से 18 राउंड में काउंटिंग

Jabalpur Election Result 2023: विधानसभा चुनाव के लिये 17 नवंबर को हुये मतदान में जबलपुर जिले के आठों निर्वाचन क्षेत्र के 2 हजार 132 मतदान केंद्रों पर डाले गये वोटों की गिनती अब 126 टेबिलों पर की जायेगी।

विधानसभा क्षेत्र पाटन और पनागर के वोटों की गिनती 18-18 टेबल पर और विधानसभा क्षेत्र बरगी, जबलपुर पश्चिम और सिहोरा के ईव्हीएम के मतों की गिनती 16-16 टेबल पर की जाएगी। जिले के शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर और जबलपुर केंट के ईव्हीएम के मतों की गणना में 14-14 टेबल का इस्तेमाल किया जाएगा।

Jabalpur-Election-Result-2023-Latest-Update-vote-counting

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार चार विधानसभा क्षेत्र बरगी, जबलपुर उत्तर, पनागर और सिहोरा के मतों की गणना 18-18 चक्र में पूरी होगी। वहीं तीन विधानसभा क्षेत्र पाटन, जबलपुर पूर्व एवं जबलपुर पश्चिम के वोटों की गिनती 17-17 चक्र में पूरी होगी। ईव्हीएम के वोटों की गिनती के सबसे कम 16 राउंड जबलपुर केंट विधानसभा क्षेत्र में होंगे।

विधानसभा क्षेत्र पनागर के 310 मतदान केंद्रों पर ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना 18 टेबल पर की जायेगी। इस विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के 18 राउंड होंगे। अठारहवें और अंतिम राउंड में पनागर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती की जायेगी। इसी प्रकार पाटन विधानसभा क्षेत्र के 306 मतदान केंद्रों में ईव्हीएम में पड़े मतों की गणना 17 राउंड में पूरी होगी। सत्रहवें और अंतिम चक्र में पाटन विधानसभा क्षेत्र के 15 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती की जायेगी।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बरगी के 286, जबलपुर पश्चिम के 272 और सिहोरा के 282 मतदान केंद्रों के ईव्हीएम पर दर्ज मतों की गणना के लिये गणना कक्ष में 16-16 टेबल लगाई जायेंगी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बरगी और सिहोरा के ईव्हीएम पर डाले गये मतों की गणना 18-18 राउंड तथा विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पश्चिम के ईव्हीएम में दर्ज मतों की गिनती 17 राउंड में पूरी होगी।

विधानसभा क्षेत्र बरगी के ईव्हीएम पर दर्ज वोटों की गिनती के 18 वें और अंतिम राउंड में 14 मतदान केंद्रों के वोट गिने जायेंगे। जबकि विधानसभा क्षेत्र सिहोरा के मतों की गणना के 18 वें और अंतिम राउंड में 10 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती होगी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जबलपुर पूर्व के 225 जबलपुर उत्तर के 240 और जबलपुर केंट के 214 मतदान केंद्रों के मतों की गणना 14-14 टेबलों पर की जायेगी। विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व के मतों की गणना 17, जबलपुर उत्तर के मतों की गणना 18 एवं विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट के ईव्हीएम पर दर्ज

मतों की गणना 16 चक्र में खत्म होगी। विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व के मतों की गणना के 17 वें और अंतिम राउंड में 1 मतदान केंद्र, विधानसभा क्षेत्र जबलपुर उत्तर के मतों की गणना के 18 वें और अंतिम राउंड में 2 मतदान केंद्रों के तथा विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट के ईव्हीएम के मतों की गणना के 16 वें और अंतिम चक्र में 4 मतदान केंद्रों के मतों की गणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+