फुलफॉर्म में जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा, चौतरफा चल रहा कार्यवाही का कोड़ा

Jabalpur Collector Dr. Ilaiyaraja in full form, whip of all-round proceedingsनेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल हॉस्पिटल में व्याप्त बदइन्तजामियों को सुधारने कलेक्टर इलैयाराजा ने आज भी लगातार तीसरे दिन धावा बोला। पिछले दो दि

जबलपुर, 21 मई: जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा इन दिनों फुल फॉर्म में है। जिले में माफियाराज को जड़ से मिटाने जहाँ बुल्डोजर गरज रहे है, तो वही सरकारी दफ्तरों के निठल्ले मुलाजिमों पर कार्यवाही का कोड़ा चलाया जा रहा है। किसी दफ्तर में छापामार शैली में पहुँचने के बाद सिर्फ हिदायत देकर कार्यवाही की इतिश्री नहीं हो रही बल्कि हर रोज बिगड़ैल व्यवस्था वाले दफ्तरों में पहुँच रहे है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि जमीनी स्तर पर उनके निर्देशों का कितना पालन हुआ।

jbp 1

हालाँकि मप्र के मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके है कि उनके सूबे में कोई माफियाओं का आतंक हर हाल में खत्म किया जाए। किसी भी रूप में आतंक बरपाकर यदि कोई रसूकदार या अपराधी जनता के लिए सिर दर्द है तो क़ानूनी रूप से उसका नामों निशान मिटाने में प्रशासन कोई कोर कसर न छोड़े। यही वजह है कि फ्री हेंड जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा फुल फॉर्म में है। जिले का कोई भी हिस्सा बाकी नहीं है, जहाँ माफियाओं के खिलाफ उनके अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर न गरज रहा हो।

jbp 2

पौने दो अरब की सरकारी जमीन कब्ज़ा मुक्त
शनिवार को सिविल लाइन क्षेत्र में करीब पौने दो अरब मूल्य की शासकीय भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। जहाँ यह कार्यवाही हुई उक्त भूमि ब्रिटिश काल की बर्न कोर्ट की थी। लेकिन शासन में वेष्ठित होने के बाबजूद इस बेशकीमती जमीन का प्रभावशाली समदड़िया ग्रुप के बीच विवाद चल रहा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने शासन के पक्ष में फैसला सुनाया। इसी तरह हाईफाई अनन्ततारा कॉलोनी के अवैध निर्माण भी ध्वस्त कराये गए।

shiv

लगातार तीसरे दिन मेडिकल में छापा, पार्किंग ठेका निरस्त
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल हॉस्पिटल में व्याप्त बदइन्तजामियों को सुधारने कलेक्टर इलैयाराजा ने आज भी लगातार तीसरे दिन धावा बोला। पिछले दो दिनों में अस्पताल की पार्किंग में सुधार न होने पर आज उन्होंने मौके पर डीन को निर्देश दिए कि पार्किंग का ठेका निरस्त किया जाए। वही विभिन्न विभागों में दौरा किया, जहाँ पहले सुधार देख कलेक्टर ने संतोष जाहिर किया। दरअसल प्रशासन को यह भी शिकायत मिल रही थी कि मेडिकल के बेतरतीब पार्किंग स्थल पर ही दलाल अपना ठिकाना बनाकर रखे थे। जो मरीजों से इलाज के नाम पर अवैध वसूली करते थे। तीसरे दिन लगातार आज जब कलेक्टर पहुंचे तो दलालों का गिरोह अपना बोरिया बिस्तर समेटकर गायब हो गया।

ये भी पढ़े-दलालराज से भन्नाए जबलपुर कलेक्टर, मेडिकल हॉस्पिटल में बोला धावा डीन को फटकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+