Jabalpur News: जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की फर्जी आईडी बनाकर रिश्तेदार से 25 हजार रुपए की ठगी

मध्य प्रदेश में साइबर ठाकुर के हौसले में बुलंद है कि वह अब आईएएस अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं ऐसे एक मामला जबलपुर से सामने आया है। जहां कलेक्टर दीपक सक्सेना की फर्जी आईडी बनाकर उनके रिश्तेदार से करीब ₹25 हजार की ठगी की गई।

"मैं जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना बोल रहा हूं, आपने मुझे पहचाना होगा। मुझे अचानक 25,000 रुपए की जरूरत पड़ गई है, क्या आप मेरी मदद कर देंगे?" यह सुनते ही एक व्यक्ति ने कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना के नाम से आए मैसेज के आधार पर अपने खाते से 25,000 रुपए यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कर दिए।

Jabalpur Collector Deepak Saxena cheated a relative of Rs 25 thousand by making a fake ID

जब कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को इस घटना की जानकारी मिली, तो वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत साइबर सेल को लिखित में शिकायत भेजी और एक अलर्ट भी जारी किया।

ठग ने साइबर फ्रॉड का सहारा लेते हुए व्हाट्सएप पर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना की तस्वीर लगाई और कई रिश्तेदारों को मैसेज भेजा। एक रिश्तेदार ठग के झांसे में आ गया और उसने 25,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठग ने कलेक्टर की डीपी और एक नंबर भी प्रयोग किया था।

कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना की शिकायत के बाद साइबर सेल ने फर्जी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। कलेक्टर ने फर्जी फेसबुक आईडी को ब्लॉक करने के साथ-साथ साइबर सेल को आरोपी की तलाश के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर स्पष्ट किया है कि यह फर्जी है और किसी भी संदिग्ध संदेश को ब्लॉक करने की सलाह दी है।

इससे पहले, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नाम से भी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने की कोशिश की गई थी, जिसकी जांच साइबर सेल कर रही है। अब जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना भी साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं, और साइबर सेल की टीम ठग की तलाश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+