Jabalpur News: सीबीआई ने रेलवे के अफसर समेत 3 को रिश्वत लेते-देते किया गिरफ्तार, NHAI रोड निर्माण NOC का केस

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सीबीआई टीम ने NHAI रोड निर्माण में रेलवे की NOC की एवज में रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों में रिश्वत देने वाली कंपनी का अधिकारी भी शामिल है। मंगलवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

मामला कटनी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़क निर्माण से जुड़ा हैं। रेलवे के पुल की वजह से बाधा आ रही। इसके लिए संबंधित कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र की जरुरत थी। लेकिन डिप्टी चीफ इंजीनियर एसके निगम द्वारा इसके एवज में कंपनी से 50 हजार रूपये रिश्वत की डिमांड की।

इसकी खबर भोपाल सीबीआई टीम को लगी, जिसके बाद योजना बनाकर जबलपुर स्टेशन के नजदीक रेलवे के गेस्ट हॉउस में रुके डिप्टी चीफ इंजीनियर निगम की घेराबंदी की गई। कंस्ट्रक्शन कंपनी का महाप्रबंधक स्तर का अधिकारी और डिप्टी चीफ इंजीनियर का सहायक कर्मचारी (टेक्नीशियन) ने जैसे ही गेस्ट हाउस में रेलवे अफसर को रिश्वत दी, टीम ने तीनों को दबोंच लिया।

Jabalpur CBI arrested 3 including Deputy Chief Engineer

इस मामले की अन्य तीसरे व्यक्ति द्वारा सीबीआई को सूचना दी थी। बताया गया कि श्रीजी इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को कटनी क्षेत्र में NHAI की रोड निर्माण का कार्य मिला हैं। सीबीआई का एक्शन देख आरोपी हक्का-बक्का रह गए। इसी मामले से संबंधित जबलपुर के अलावा भोपाल, कटनी, छिंदवाड़ा और अन्य स्थानों पर भी जांच पड़ताल हुई। इन जगहों पर कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त हुए हैं।

सभी दस्तावेजों की गहराई से जांच की जा रही हैं। एनओसी और इसी तरह से अन्य कार्यों के एवज में रिश्वत की डिमांड करने वाले दूसरे लोगों का भी पता चला हैं। सूत्र बताते है कि एसके निगम अपने इस खेल में कुछ अधीनस्थ कर्मचारियों को भी शामिल रखता था। अन्य स्थानों पर पर निर्माण विकास कार्यों में ठेकेदार कंपनियों से मोटी रकम की उगाही होती हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+