Jabalpur News: मिस्ट्री बनी हॉस्पिटल संचालक डॉ. गुप्ता की मौत, कॉल डिटेल खोलेगी राज
(Jabalpur News) आशीष हॉस्पिटल संचालक एमपी गुप्ता के बेटे डॉ. शिवकांत गुप्ता की मौत किसी के गले नहीं उतर रही। शहडोल बिरसिंहपुर पाली रेलवे ट्रैक पर शिवकांत का शव मिला था। जिसके आधार पर इसे सुसाइड केस माना जा रहा है। लेकिन परिजन और मृतक के दोस्त इसे ख़ुदकुशी मानने तैयार नहीं। पुलिस के मुताबिक शिवकांत का रेल ट्रैक पर जहां शव मिला उससे करीब 15 किमी दूर उसकी कार बरामद हुई है।

जबलपुर से रहस्मय ढंग से लापता हुए डॉ. शिवकांत गुप्ता की मौत पर उनको जानने वालों को जरा भी भरोसा नहीं हो पा रहा। शहडोल के बिरसिंहपुर पाली रेल ट्रैक पर शिवकांत का शव मिला था। जिसके बाद शिनाख्त न होने पर स्थानीय पुलिस ने शव दफना दिया था। बाद में मृतक कपड़े और घटना स्थल से लगभग 15 किमी दूर कार मिलने की खबर जब जबलपुर पहुंची तो पता चला कि दफनाया गया शव शिवकांत का था। जिसके बाद शव को उखड़वाया गया और शहर लाया गया।
मृतक का शव जैसे ही घर पहुंचा, परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। पत्नी और बच्चे गहरे सदमे में है। घर वाले भरोसा करने ही तैयार नहीं, उनका शिवकांत अब इस दुनिया में नहीं है। हसमुंख मिलनसार शिवकांत ने अपनी किसी तकलीफ का कभी भी परिवार से जिक्र नहीं किया, जिससे इस बात पर विश्वास किया जा सकें कि वह मौत को गले लगा लेंगे। हालांकि पुलिस इस मामले में इन्वेस्टिगेशन कर रही है। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल जारी है। उमरिया पुलिस ने केस डायरी जबलपुर पुलिस को सौंप दी है। साथ शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डाक्टर की मौत ट्रेन से टकराने की वजह से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि शिवकांत के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। आखिरी घर से लापता होने के पहले किस-किस से बात हुई है, उन लोगों से पूछताछ की जाएंगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications