Jabalpur News: जबलपुर पूर्व विधानसभा से जब टिकट मिला, तब अंचल सोनकर को याद आई पिछले चुनाव में हार की वजह
Jabalpur News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट मिलने के बाद जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अंचल सोनकर ने पिछले इलेक्शन मी हार की वजह बड़ी वजह बताई है। उन्होंने कहा कि 2018 में जबलपुर में पदस्थ आईपीएस अमित सिंह के कारण वह चुनाव हारे थे।
यह बड़ा आरोप अंचल ने तब लगाया जब पांच साल बीत गए और 2023 के चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित हो गए। 2018 के चुनाव के वक्त आईपीएस अमित सिंह जबलपुर के एसपी थे। अंचल ने आरोप लगाया है कि उनके निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया से अमित सिंह के करीबी संबंध थे।
अंचल बोले के कांग्रेस प्रत्याशी ने एसपी अमित सिंह से नजदीकियों का भरपूर फायदा उठाया। विधानसभा चुनाव में काम करने वाले उनके समर्थकों के खिलाफ झूठे मुक़दमे दर्ज करवाए गए। बेवजह झूठे मामलों में एन चुनाव के वक्त कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया। जिसकी वजह से उनका चुनाव प्रभावित हुआ और वह हार गए।

आपको बता दें कि 2018 में चुनाव के वक्त पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बलवा समेत कई तरह की घटनाएं हुई थी। पुलिस थाने के अंदर गोलियां तक चली थी। जिसमें बीजेपी-कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों के कुछ करीबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिले की सबसे टेंशन वाली सीट यही मानी जाती हैं। एक बार फिर बीजेपी से अंचल सोनकर मैदान में है। वहीं कमलनाथ के बेहद करीबी वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया कांग्रेस से टिकट के लिए सबसे प्रबल दावेदार हैं। इस बार के चुनाव में भी प्रत्याशी घोषित होने के बाद अंचल का पिछले चुनाव को लेकर सामने आया बयान चर्चा का विषय बन गया हैं। सोशल मीडिया पर वायरल उनके बयान पर यूजर्स कह रहे हैं कि 'नेताजी को पिछली हार की वजह याद आने में पांच साल लग गए'। हालांकि अंचल ने इस बार चुनाव में भारी मतों से जीत का दावा किया हैं। उनका कहना ही कि पुरे प्रदेश में माहौल बीजेपी के पक्ष में हैं। एक बार फिर शिवराज सिंह की सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications