Sa Re Ga Ma Pa 2019 : जबलपुर की इशिता ने जीता खिताब, स्वागत में लोगों ने बांधा तिरंगे वाला साफा , VIDEO
Sa Re Ga Ma Pa 2018-19 : जबलपुर की इशिता ने जीता खिताब, स्वागत में लोगों ने बांधा तिरंगे वाला साफा
Jabalpur News, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर की बेटी इशिता विश्वकर्मा ने गायकी की दुनिया में शहर का नाम देश में रोशन किया है। मुंबई में सारेगामापा कॉम्पटीशन 2018-2019 का खिताब इशिता ने जीता है। विजेता बनकर इशिता जबलपुर पहुंची तो उसका स्वागत करने लोग रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़े। इशिता ट्रेन से नीचे उतरी तो उसे फूल माला पहनाने की लोगों में होड़ लग गई। उसके सिर पर तिरंगे वाला साफा भी सजाया गया।

कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ने वाली sa re ga ma pa 2019 winner ishita Vishwakarma ने संगीत की दुनिया में जबलपुर का नाम रोशन किया है। संगीत से जुड़े अंजनी विश्वकर्मा और गायिका तेजल विश्वकर्मा की बेटी इशिता ने इतने बड़े मंच पर अपनी गायकी और जनता से मिले भारी वोटों के दम पर ये कॉम्पटीशन जीता है।

इशिता के जीतने पर शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इशिता जब मुंबई से शहर लौटीं तो रेलवे स्टेशन पर उसके स्वागत में संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों का हुजूम उमड़ गया। इस दौरान इशिता ने जबलपुरवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। इशिता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। संभागीय बाल भवन केंद्र से जुड़ी इशिता संगीत की तैयारी के साथ अपनी पढ़ाई भी करती रही। इशिता ने अपना सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। इससे पहले 2005 में जबलपुर के प्राजक्ता शुक्रे ने इंडियन आईडियल का खिताब जीता था।












Click it and Unblock the Notifications