Yoga Day 2023: निकलोडियन चैनल के कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू और रुद्र भी करेंगे योग, मुंबई से पहुंचे जबलपुर
Jabalpur News: इंटरनेश्नल योग डे के जबलपुर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता बढ़ाने कई तरह की कोशिशें की गई। नर्मदा तट गौरी घाट में नर्मदा जल धारा के बीच नाव पर योगाभ्यास हुआ। इस दौरान कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू और रुद्र भी नजर आए।
मोटू-पतलू और रुद्र, निकलोडियन चैनल के कार्टून में खूब नजर आते हैं। बच्चे इन्हें बेहद पसंद करते हैं। इसी मकसद से इन कार्टून कैरेक्टर के रूप में भी योगाभ्यास का प्रदर्शन हुआ। ताकि बच्चों में भी योग के प्रति आकर्षण बढ़े। कॉलेज के स्टूडेंट्स मोटू- पतलू और रुद्र के योग करते आए।
आम लोगों की तरह कार्टून कैरेक्टर की योग क्रियाएं देखकर बच्चे और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। इस प्रदर्शन के जरिये यह संदेश देने का प्रयास भी किया गया कि किसी चीज का अभ्यास आपको उस क्षेत्र में पारंगत बना देता हैं। मुश्किल कोई काम नहीं है, सिर्फ किसी चीज को करने की इच्छा शक्ति होना चाहिए।

मोटू-पतलू और रुद्र मुंबई से जबलपुर पहुंचे हैं। इनसे मिलने बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। गौरी घाट में बच्चों की भीड़ जमा हो गई फिर योगाभ्यास के बाद अलग-अलग पोज में बच्चों ने इनके साथ फोटो शूट करवाए। योग डे के मुख्य आयोजन में भी ये कार्टून कैरेक्टर आकर्षण का केंद्र होंगे।

आपको बता दें कि संस्कारधानी जबलपुर के लिए 21 जून का दिन ऐतिहासिक हैं। जब यहां सेना के गैरिसन ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम के साथ शहर योगमय नजर आएगा। योग के पांच तत्वों पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और आकाश पर केंद्रित गतिविधियां पहली बार जबलपुर में आयोजित की जा रही हैं। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में रहेंगे और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग करेंगे। जबलपुर के आयोजन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद हैं। इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications