Spicejet की जगह जबलपुर से Indigo भरेगा उड़ान, एयरपोर्टट र्मिनल निर्माण की लेटलतीफी पर भड़के सांसद राकेश सिंह
जबलपुर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक और निरीक्षण के दौरान सांसद राकेश सिंह ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। आधुनिक स्वरुप में विकसित हो रहे एयरपोर्ट का काम 30 जून तक पूरा करने अल्टीमेटम दिया हैं।

Indigo will fly from Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। लेकिन ढुलमुल रवैये की वजह से अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। इसी सिलसिले में सांसद राकेश सिंह ने एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक ली। जिमसें संबंधित अफसरों के साथ निर्माण कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई। सांसद ने सभी काम पूरे करने 30 जून तक का अल्टीमेटम दिया हैं। साथ ही हाल में आर्थिक परेशानियों की वजह ठप हुई स्पाइस जेट विमान सेवा की जगह इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरेगी।

30 जून तक हर हाल में करो पूरा काम
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान सांसद राकेश सिंह ने निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग के कार्य मे हो रही लेट लतीफी पर नाराजगी जाहिर की। ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दो में शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने कहा। एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की सांसद ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की समय सीमा तय कर दी हैं। उनका कहना है कि लगभग 450 करोड़ की लागत से हो रहे नई टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे का विस्तार, एटीसी टॉवर, फायर बिग्रेड बिल्डिंग निर्माण में डेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में सभी कार्य 30 जून तक पूरा होने चाहिए।

इंदौर, भोपाल की तरह अब जबलपुर का रनवे
सांसद का कहना ही कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी साधन उपलब्ध होंगे। साथ ही इस बिल्डिंग की खास बात है कि इसकी छत को इस तरह डिजाइन किया गया है कि जिसमे तीन ओर से सूर्य की रोशनी अंदर आ सकेंगी और इसमें भेड़ाघाट के सौंदर्य को भी प्रदर्शित किया जाएगा। एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई को बढ़ाया गया है, यह अब 2750 मीटर की होगी और मप्र में इंदौर और भोपाल के साथ जबलपुर एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2750 मीटर होगी। आने वाले दिनों में अब किसी भी तरह का विमान यहां उतर सकेंगे।

उतरेंगे 3 बड़े और 3 छोटे विमान
एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग कार्य पूरे होने के साथ ही यहां से ऑपरेशन प्रारम्भ होंगे। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण होने से यहाँ 6 विमान आ सकेंगे, जिनमे 3 बड़े और 3 छोटे विमान उतर सकेंगे। इस बिल्डिंग में 250 यात्रियों एक साथ आगमन और प्रस्थान कर सकेंगे। विस्तारीकरण में दो एयरोब्रिज बनाये गए है और भविष्य में इसकी संख्या में वृद्धि कर 5 भी बनाये जा सकते है। 31 मार्च तक इसका आदेश भी डीजीसीए द्वारा दे दिया जाएगा। आईएनएस का कार्य पूरा होने के अलावा एटीसी टॉवर और फायर स्टेशन के कार्य भी 31 मार्च तक पूरा हो जाएंगे।

स्पाइस जेट की जगह इंडिगो की सेवाएं
सांसद राकेश सिंह ने हाल ही में आर्थिक कारणों से स्पाइस जेट एयरलांइस द्वारा जबलपुर से उड़ाने अस्थाई रूप से बंद करने पर चिंता जताई। उन्होंने इंडिगो के अधिकारियों से इस संदर्भ में भी चर्चा की है कि स्पाइस जेट के सभी सेक्टर में इंडिगो अपनी उड़ाने प्रारम्भ करे। र इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस के उच्च अधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी। जबलपुर को 27 मार्च से एयर इंडिया एयरलाइंस की हैदराबाद फ्लाइट भी मिलने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications