Indian Railway: रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन, अब कामटी स्टेशन पर स्टॉपेज

Indian Railway: यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन का कामटी रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। इससे पमरे के जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों को भी लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या 11754/11753 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दोनों दिशाओ में दिनांक 21 दिसंबर 2023 से अपने प्रस्थान स्टेशनों से प्रारम्भ होने वाली ट्रेने कामटी रेलवे स्टेशन पर रूकेगी। रीवा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का कामटी में आगमन/प्रस्थान सुबह 06:45/06:47 बजे एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का कामटी में आगमन/प्रस्थान रात्रि 19:14/19:16 बजे होगा।

Indian Railway Rewa-Itwari Junction-Rewa Express-news

विंध्य को नागपुर से जोड़ने वाली विंध्य की यह महत्वपूर्ण ट्रेन हैं। रीवा-इतवारी एक्सप्रेस को लेकर भी कई बदलाव किए गए थे। जिसमें रूट बदलाव भी शामिल है। रीवा को नागपुर से जोड़ने वाली ट्रेन रीवा-इतवारी एक्सप्रेस को हफ्ते में चार दिन छिंदवाड़ा से होते हुए चलाने की अनुमति रेलवे विभाग ने जारी की गई थी।

रीवा इतवारी एक्सप्रेस हफ्ते में चार दिन रीवा, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, चौरई, छिंदवाड़ा, रामकोना, सावनेर से चलेगी। अब तक यह ट्रेन इतवारी से नैनपुर, जबलपुर होते हुए रीवा तक जाती थी। लेकिन, इन दिनों इस ट्रेन को छिंदवाड़ा से होते हुए चलाने की मांग की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+