Indian Railway: कटनी-सिंगरौली रूट पर 19 मार्च तक कई ट्रेन कैंसिल और डायवर्ट, देखिए ट्रेन की लिस्ट
एमपी के कटनी-सिंगरौली रूट से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। इसके लिए यहां रेल मार्ग का दोहरीकरण हो रहा है। आने वाले दिनों में यात्री सेवाओं में भी विस्तार होगा।

Indian Railway: मध्य प्रदेश में भी रेल सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए तेजी से कार्य हो रहे हैं। कई रूट पर रेल लाइनों का दोहरीकरण का कार्य भी जारी हैं। जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली खंड पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों को पूर्ण और आंशिक रूप निरस्त किया गया हैं। कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए हैं। बताया जा रहा है आने वाले वक्त में इस रूट पर ट्रेन की स्पीड में इजाफा होने के साथ यात्रियों को कई और सुविधाएँ भी मिलेगी।

इस रेल रूट पर हो रहा दोहरीकरण
रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते निवास रोड, भरसेंडी, सुरसराईघाट झारा और सरई ग्राम स्टेशनों पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। 13 मार्च से 19 मार्च 2023 तक होने वाले इस कार्य की वजह से इस रूट से गुजरने वाली कुछ यात्री ट्रेने प्रभावित होगी। पश्चिम मध्य रेल जोन के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक कई रेलगाड़ियों को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्ण/आंशिक निरस्त और कई के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद गाड़ियों की समयबद्धता में सुधार होगा और रेलगाड़ियों की गति में वृद्धि होगी। इससे रेल यात्रियों का समय बचेगा।

संबंधित स्टेशनों पर लगे सूचना बोर्ड
अधिकारियों ने बताया कि कटनी-सिंगरौली खंड पर सफ़र करने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कटनी जंक्शन के स्टेशन समेत जबलपुर सतना और सिंगरौली में यात्रियों की जानकारी के लिए सूचना बोर्ड लगाए गए है। इसके बावजूद यदि किसी यात्री को अतिरिक्त जानकारी चाहिए तो रेलवे टोल फ्री 139 नंबर पर भी सम्पर्क कर सकता हैं।

निरस्त की गई ट्रेन
1) गाड़ी संख्या 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जबलपुर से दिनांक 13 मार्च से 19 मार्च 2023 तक एवं सिंगरौली से दिनांक 14 मार्च से 20 मार्च 2023 तक निरस्त।
2) गाड़ी संख्या 22165/22166 भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल से दिनांक 11 मार्च, 15 मार्च एवं 18 मार्च 2023 को एवं सिंगरौली से दिनांक 14 मार्च, 16 मार्च और 21 मार्च 2023 को निरस्त।
3) गाड़ी संख्या 22167/11268 सिंगरौली-निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस, सिंगरौली से दिनांक 12 मार्च और 19 मार्च 2023 को एवं निजामुद्दीन से दिनांक 13 मार्च और 20 मार्च 2023 को निरस्त।

आंशिक निरस्त की जाने वाली गाड़ी
1) अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ी दिनांक13 मार्च से 19 मार्च 2023 तक दोनों दिशाओं में ब्यौहारी से बरगवां के मध्य आंशिक निरस्त।

मार्गपरिवर्तित की जाने वाली रेलगाड़ियां
1) गाड़ी संख्या 13025/13026 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा, हावड़ा से दिनाँक 13 मार्च 2023 को एवं भोपाल से दिनाँक 15 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
2) गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, संतरागाछी से दिनाँक 17 मार्च 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
3) गाड़ी संख्या 19413/19414 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद से दिनाँक 15 मार्च 2023 को एवं कोलकाता से दिनाँक 18 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
4) गाड़ी संख्या 19607/19608 कोलकाता-मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता से दिनाँक 16 मार्च 2023 को एवं मदार जंक्शन से दिनाँक 13 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications