Jabalpur News : ‘मैं राजनीति छोड़ दूंगा..’, यदि RSS को कोई आतंकी संगठन प्रूफ कर दें, बोले मंत्री विजय शाह
जबलपुर, 29 सितंबर: पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन लगने के बाद RSS पर पाबंदी की उठी मांग पर सियासत गर्माती जा रही हैं। जबलपुर पहुंचे मप्र के वन मंत्री विजय शाह बोले कि दिग्विजय, लालू हो या फिर कोई और..यदि आरएसएस को आतंकी संगठन प्रूफ कर दें तो 'मैं राजनीति छोड़ दूंगा'। वन मंत्री का कहना था कि इस मुद्दे पर वह किसी भी चौराहे पर बहस करने के लिए तैयार हैं।

देश विरोधी गतिविधियों के आरोपों में घिरे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को बैन करने के बाद सियासत सातवें आसमान को छू रही है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बाद लालू यादव ने RSS को बैन करने की मांग ने सियासत की आग में घी डालने का काम किया है। बीजेपी की ओर से पलटवार किया जा रहा हैं। वही दिग्विजय और लालू के बयान को विपक्षी कई नेता जमकर हवा दे रहे है। इधर मप्र में भी सरकार के मंत्री आरएसएस को आतंकी संगठन बताने वाले नेताओं के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते नजर आए। जबलपुर पहुंचे वन मंत्री विजय शाह बोले कि यदि कोई 'आरएसएस को आतंकी संगठन साबित कर दे तो 'मैं उसी दिन से राजनीति छोड़ दूंगा'।

जहां मन हो वहां करा लो डिबेट
वन मंत्री शाह ने कहा कि इस मुददे पर राजनीति करने वाले नेताओं की जहां इच्छा हो वह बहस के लिए तैयार है। चाहे चौराहे पर किसी टीवी चैनल पर डिबेट ही क्यों ना हो? उन्होंने कहा कि वह बचपन से संघ के स्वयंसेवक रहे है, जिसकी विचारधारा और उद्देश्य को विपक्ष कभी नहीं समझ सकता। वन मंत्री कूनों में आए चीतों पर भी बोले। उन्होंने कहा कि अफ्रीका से लाए गए चीते कूनो के नेशनल पार्क में स्वस्थ हैं और विशेषज्ञ उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं,चीतों को दिए जा रहे हैं भोजन पर की जाने वाली बयानबाजी के जवाब में उन्होंने कहा कि वन्य जीवन के अनुसार उन्हें भोजन दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Jabalpur News: ऑर्डिनेंस खमरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट, आधा दर्जन कर्मचारी घायल, 3 गंभीर












Click it and Unblock the Notifications