Jabalpur News: ऑर्डिनेंस खमरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट, आधा दर्जन कर्मचारी घायल, 3 गंभीर

जबलपुर, 29 सितंबर: सेना के लिए गोला बारूद बनाने वाली मप्र के जबलपुर की ऑर्डिनेंस खमरिया फैक्ट्री में गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया। दोपहर के वक्त फैक्ट्री के F6 सेक्शन बिल्डिंग नं 637 में अचानक धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आए 6 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें फ़ौरन इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई हैं।

फैक्ट्री के F6 सेक्शन बिल्डिंग नं 637 में हुआ हादसा

फैक्ट्री के F6 सेक्शन बिल्डिंग नं 637 में हुआ हादसा

जबलपुर की ऑर्डिनेंस खमरिया फैक्ट्री में यह हादसा गुरूवार की दोपहर को हुआ। रोज की तरह कर्मचारी अपने अपने सेक्शन में काम कर रहे थे। तभी बिल्डिंग नंबर 637 के F6 सेक्शन में अचानक आग लग गई। जहां 6 कर्मचारी आग की उठी लपटों की चपेट में आ गए। जिसके बाद इस सेक्शन में चीख पुकार मच गई और खतरे का सायरन बज उठा। जिसके बाद हादसे का शिकार हुए कर्मचारियों को उस जगह से निकाला गया।

450 किग्रा बमों का बैच तैयार करने के दौरान हादसा

450 किग्रा बमों का बैच तैयार करने के दौरान हादसा

बताया जा रहा है कि विस्फोटक भरने के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ हैं। 450 KG बमों का बैच तैयार हो रहा था। डेंटिस्क मैल्टर मशीन में एलुमिनियम पाउडर में अचानक चिंगारी भड़की जिसके बाद ब्लास्ट हो गया। थोड़ी ही देर में आग ने इतना उग्र रूप ले लिया कि हादसे वाले सेक्शन की पूरी बिल्डिंग जलकर ख़ाक हो गई। फ़ौरन फैक्ट्री के राहत बचाव दल ने किसी तरह सभी घायलों को बाहर निकाला फिर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे की खबर लगते ही एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें श्याम देव, करण आर्य, नंद किशोर सोनी, ,विजय,कालू राम मीणा, अंकित, सुरेश सोनी और अन्य कार्मचारी भी घायल हुए है। घायलों में तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

सेना के लिए गोला बारूद बनाती है फैक्ट्री

सेना के लिए गोला बारूद बनाती है फैक्ट्री

केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय के यह फैक्ट्री सेना के लिए गोला बारूद बनाती हैं। ना सिर्फ भारत बल्कि यहां होने वाला आयुध उत्पादन अन्य देशों में भी सप्लाई होता है। अंग्रेजों के ज़माने की 220 साल पुरानी इस फैक्ट्री में हजारों कमर्चारी कार्यरत है। बदलते वक्त और जरुरत के मुताबिक यहां उत्पादन भी बढ़ता गया। साथ ही आधुनिक मशीनों के जरिए कई आयुध सामग्री का निर्माण यहां हो रहा है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+