MP News: पति ने डाक से भेजा तलाक पत्र, पत्नी ने दर्ज कराया केस

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से तलाक मांगने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने डाक में पत्र भेजकर पत्नी से तलाक मांगा है।

इस डाक में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए दूसरे व्यक्ति के साथ देखने की बात कही है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jabalpur Dak Talaq Case,

जानकारी अनुसार पीड़िता हनुमान ताल थाना क्षेत्र के बड़ी मदार टेकरी मोहल्ले की रहने वाली है। इसका नाम गुलफ्शा अंसारी है, जिसकी उम्र 25 वर्ष है। गुलफ्शा की शादी इरशाद अली के साथ साल मार्च 2021 में हुई थी।

इस डाक के जरिए भेजे तलाक में पति इरशाद का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे के साथ चक्कर चल रहा हैं। उसने अपनी बीवी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा है। इस वजह से वह पत्नी से तलाक ले रहा है।

जबकि गुलफ्शा की जानकारी मुताबिक, शादी के बाद से ससुराल वालों का उसके प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था। आए दिन छोटी-छोटी बातों पर ससुराल वाले उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे।

यह कम नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद पूरे परिवार ने पीड़िता को दहेज के लिए भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित गुलफ्शा का आरोप है कि जब वह गर्भवती थी तब भी ससुराल वाले उसके साथ गलत व्यवहार करते थे।

जब वह परेशान होकर अपने मायके चली जाती तो पति मायके जाकर दूसरे से अफेयर के आरोप लगाता था। इस मामले में परामर्श के लिए पंचायत भी बैठी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला था।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पति से पुलिस में कार्यवाई की बात की तो पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता का आरोप है कि जब वह पति की शिकायतत करने हनुमानताल पुलिस थाने पहुंची तो वहां उसकी एक नहीं सुनी गई न थाने में मामला दर्ज किया गया। उसने कई बार पुलिस थाने के चक्कर लगाए लेकिन वहां से उसे कोई न्याय नहीं मिला। नतीजतन आज उसके पति ने डाक तलाक भेजकर उसी के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाकर अलग होने की बात कही है।

डाक मिलने के बाद पीड़िता मदन महल पुलिस थाने पहुंची है और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने इस शिकायत में ये भी आरोप लगाए हैं कि पति इरशाद ने उसकी शादी से पहले की प्राइवेट फोटों रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परीचित लोगों को भेजकर उसके चरित्र पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता ने शिकायत में न्याय के साथ आरोपी पति से पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के द्वारा पूरे मामले में बताया गया कि पीड़ित महिला की ओर से दी गई शिकायत की जांच के लिए कार्यवाई हनुमानताल टीआई को सौपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे कार्यवाई की जाएगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+