Jabalpur News: जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से ‘मौत की छलांग’, गर्भवती पत्नी का इलाज कराने आया था पति

मप्र के जबलपुर में संभाग के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल अस्पताल में एक बार फिर सुसाइड कांड हो गया। गर्भवती पत्नी की जिंदगी बचाने पहुंचे पति ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान एनीमिया पीड़ित उसकी गर्भवती पत्नी ने ही की। पुलिस ख़ुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है। इससे पहले कोरोनाकाल के वक्त सितंबर 2020 में एक कोरोना पीड़ित मरीज ने भी इसी तरह सुसाइड किया था।

अस्पताल में इलाज या सुसाइड प्वाइंट?

अस्पताल में इलाज या सुसाइड प्वाइंट?

एमपी के जबलपुर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल अस्पताल में एक बार फिर एक शख्स यहां की लापरवाही की भेंट चढ़ा। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर उसने अपनी जान दे दी। वह एनीमिया पीड़ित अपनी गर्भवती पत्नी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था, जहां डाक्टरों ने पत्नी को खून की कमी बताई थी। दोपहर के वक्त खाना लेने पत्नी से कहकर वह गया था। जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

सिवनी बरघाट निवासी के रूप में हुई पहचान

सिवनी बरघाट निवासी के रूप में हुई पहचान

हॉस्पिटल की बिल्डिंग से कूदकर जब युवक जमीन पर गिरा तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस पहुंची तो मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास हुए। हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों तक भी घटना की यह सूचना पहुंची। पति के न लौटने पर गभर्वती महिला को भी यह बात पता चली। जिसके बाद उसने ही मृतक की शिनाख्त बाल कृष्णपरते के रूप में की। 35 वर्षीय बालकृष्ण सिवनी जिले के पिपराटोला बरघाट का रहने वाला था।

लोगों ने आवाज भी लगाईं लेकिन वह कूद गया

लोगों ने आवाज भी लगाईं लेकिन वह कूद गया

घटना स्थल पर मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस को चश्मदीदों ने बताया कि बालकृष्ण जब कूदने के लिए तीसरी मंजिल की बालकनी में चढ़ा तो उसे आवाज भी लगाईं। कूदने से लोग मना करते रहे, लेकिन उसने किसी का कहना नहीं सुना। जिस जगह से छलांग लगाईं गई, वहां न तो कोई सुरक्षा गार्ड था और न ही अस्पताल के किसी स्टाफ ने उसे रोका।

अस्पताल की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

अस्पताल की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस अस्पताल में यह पहला मौका नहीं है, जब बिल्डिंग से कूदकर जान दी गई हो। इससे पहले कोरोनाकाल के वक्त सितंबर 2020 में कोरोना पीड़ित एक मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर ख़ुदकुशी कर ली थी। उससे पहले भी मरीज या उनके परिजनों द्वारा इस तरह के आत्मघाती कदम उठाए जा चुके है। दो साल पहले हुई घटना के ऐसी घटनाओं को रोकने जाली लगवाई गई थी। यहां प्राइवेट सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते है। बावजूद इसके वैसी ही घटना फिर हुई।

बालकृष्ण की ख़ुदकुशी की वजह बनी रहस्य

बालकृष्ण की ख़ुदकुशी की वजह बनी रहस्य

इधर पुलिस फिलहाल बालकृष्ण के उठाए गए आत्मघाती कदम की वजहों की जांच कर रही है। 7 माह की गर्भवती उसकी पत्नी भी गहरे सदमे में है। पत्नी गायनिक वार्ड में भर्ती थी और उसे खून की कमी थी। ऐसी स्थितियों में जिस पति ने अपनी पत्नी को इलाज के लिए भर्ती कराया उस दौरान ऐसी कौन सी वजह रही कि बालकृष्ण ने अपनी जान देनी की ठान ली? यह रहस्य बना हुआ है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+