गणेशजी की 31 किलो की चांदी की मूर्ति आपने देखी? 11 साल में भक्त ने बनवाई
जबलपुर। यहां भगवान गणेश की चांदी की विशाल मूर्ति स्थापित की गई है। इस प्रतिमा का वजन 31 किलो है। इसकी स्थापना भक्तों ने ही करवाई। इसमें उन्हें 11 साल का वक्त लगा। अब इस चमकदार मूर्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। आप यहां देख सकते हैं कि चांदी की वो मूर्ति कैसी है।

जबलपुर: गणेश-मूर्ति की स्थापना
इस मूर्ति की स्थापना कराने वाले भक्त प्रमोद तिवारी ने कहा कि, 'मैं मध्य प्रदेश के जबलपुर से हूं। मेरी इच्छा थी कि मैं शुद्ध चांदी की धातु से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करूं। वर्ष 2011 में पहले मैंने 5 किलो की मूर्ति बनवाई। फिर मैंने इसके साइज को बढ़वाने की सोची। मैंने और पैसे जुटाए, कुछ परिवार से लिए। कुछ दोस्तों ने भी मदद की। अब 2022 में गणेशजी की मूर्ति 31 किलो की हो गई है।'

11 साल लगे
भक्त ने कहा, ''30 किलो से ज्यादा वजनी चांदी की मूर्ति तैयार होने में करीब 5 वर्ष लगे।' उसने आगे कहा, "शास्त्रों में चांदी को एक शुद्ध धातु माना गया है, शास्त्रों में चांदी के गणेश जी का भी बड़ा महत्व है, इसलिए मेरे मन में आया कि क्यों न चांदी की मूर्ति बनाया जाए।"

चमक मोह रही मन
वहीं, एक महिला ने कहा कि, प्रमोद जी ने जबलपुर में 31 किलो की भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति स्थापित करवाई है, हमें ये बहुत सुंदर लगी। भगवान की ऐसी मूर्ति के दर्शन करना सौभाग्य की बात है।












Click it and Unblock the Notifications