Fifa World Cup 2022: कतर पहुंची एमपी के पान वाली की बेटी, शेफाली चौरसिया बिखेरेगी अपनी आवाज का जादू
क्या आप सोच सकते है कि एक पान की दुकान चलाने वाले की बेटी दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में अपने हुनर का प्रदर्शन करने पहुंच सकती हैं? ऐसा हुआ मध्य प्रदेश के छोटे मंडला जिले से। शेफाली चौरसिया संयुक्त अरब अमीरात के कतर में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। यहां चल रहे फ़ुटबाल महाकुंभ यानि FIFA World Cup के मैच के दौरान शेफाली के 13 होंगे। ग्रेविटास मैनेजमेंट एफ जेड ई संयुक्त अरब अमीरात की ओर से बुलाया गया है। शेफाली के परफ़ॉर्मेंस को लेकर मप्र के लोग बेहद उत्साहित हैं।

दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में MP की बेटी
'ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले ,ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है' शायर अल्लामा इकबाल की लिखी ये लाइनें शायद एमपी के मंडला जिले की रहने वाली शेफाली चौरसिया के लिए सटीक बैठती हैं। छोटे जिले के नैनपुर तहसील से ताल्लुक रखने वाली शेफाली दुनिया के सबसे बड़े खेल टूर्नामेंट फीफा में क़तर पहुंची हैं। आयोजन के करोड़ों दर्शकों को शेफाली की सुरीली आवाज का लुत्फ़ उठाने का मौका मिलेगा।

पान की दुकान चलाते शेफाली के पिता
फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने संयुक्त अरब अमीरात के कतर पहुंची शेफाली के पिता संतोष चौरसिया की पान की दुकान हैं। अपनी बेटी को इस बुलंदी पर देखकर उनका परिवार बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि दुनिया ऐसे बड़े आयोजन में उनकी बेटी पहुंचेगी। आज न सिर्फ उनका परिवार बल्कि नैनपुर मंडला समेत पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

मैच के ब्रेक में सुरीले गीत
क़तर में आयोजित टूर्नामेंट के लिए रवाना होने के पहले शेफाली ने बताया कि उनकी जिंदगी का यह बेहद ख़ास रहेगा। बचपन से ही संगीत के प्रति रूचि ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया हैं। शेफाली कहती है कि जिंदगी के कई सपनों में विदेश में अपनी प्रस्तुति देना भी शामिल था। वह आज साकार हो गया हैं। ग्रेविटास मैनेजमेंट एफ जेड ई संयुक्त अरब अमीरात की ओर से आमंत्रण मिला था। बोली कि अलखोर के फेन जॉन में कुल 13 शो होंगे।

सुरीली आवाज की जुगलबंदी
शेफाली का कहना है कि फीफा वर्ल्डकप आयोजन 29 दिनों तक चलने वाला हैं। इसमें 32 टीमों के कुल 64 मैच होने हैं। जिन 13 शो के लिए आयोजकों ने शेफाली को चुना है, उसकी प्रस्तुति मैच के ब्रेक में होगी। प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टेडियम में मौजूद दर्शक हिन्दुस्तानी गीतों का लुत्फ़ उठाएंगे। संगीत के साथ सुरीली आवाज की जुगलबंदी का अलग अंदाज होगा।

पहले साउंड टेस्टिंग और रिहर्सल हुई
क़तर पहुंचने के बाद जहां टूर्नामेंट हो रहा है, वहां संगीत के इस आयोजन के लिए एक भव्य मंच बनाया गया हैं। शेफाली ने इस्टाग्राम पर वहां के कुछ वीडियो और फोटो भी शेयर किए है। जिसमें वह आयोजन की रिहर्सल करते हुए भी नजर आ रही है। अच्छा परफ़ॉर्मेंस रहे इसके लिए कई बार साउंड टेस्टिंग हुई। संगीत धुन देने भारत के कई हिस्सों से कलाकार भी शामिल हुए है। वर्ल्डकप मैच के ब्रेक के दौरान शेफाली की आवाज दुनिया भर में सुनाई देगी।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications