Jabalpur News: नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों से नवंबर तक मिल जाएगी निजात, जबलपुर नगर निगम का बिग प्लान
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में विभिन्न सामजिक-धार्मिक संगठनों द्वारा उठने वाली नर्मदा प्रदूषण मुक्ति की बुलंद आवाज का ही असर है कि नवंबर तक नर्मदा घाट अलग रौनक बिखेरेंगे। इसके लिए नगर निगम की सत्ता संभालते ही मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बिग प्लान बनाया था।
जिसमें नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करना सबसे पहली प्राथमिकता थी। इसी सिलसिले में शहर में चल रहे अद्योसंरचना और विकास कार्यो के साथ-साथ सीवर कार्यो की समीक्षा महापौर जगत बहादुर सिंह ''अन्नू'' की। बैठक के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ''अन्नू'' ने विशेष रूप से सर्वप्रथम मॉं नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों पर लगाये जा रहे ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यो की समीक्षा की।

Recommended Video
जहॉं पर प्रगति की जानकारी दी गई कि यह कार्य बहुत तेज गति से कराए जा रहे हैं और नवम्बर 2023 तक ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। नर्मदा में नवम्बर के बाद स्वच्छ जल ही प्रवाहित होगा। पब्लिक और पार्षदों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक अधिकारियों से चर्चा की और सभी कार्यो में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये गए। महापौर के निर्देश के दौरान ही दोनो विभाग के अधिकारियों ने महापौर को आश्वस्त किया कि शहर में विकास कार्यो को पूर्ण कराने, शहर की सडकों को गड्ढा मुक्त करने और सीवर लाइन बिछाने के उपरांत री-स्टोरेशन के कार्यो को भी गति प्रदान करने तथा पूर्ण करने के लिए निगम का अमला तैयार है तथा तेजी से काम कर रहे हैं।
महापौर ने बताया कि अभी वर्तमान में तत्कालिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़कों की मरम्मत तेज गति से कराई जा रही है। बारिश सत्र के दौरान क्षतिग्रस्त हुए शहर की सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। महापौर ने लोककर्म के कार्यो के बाद सीवर लाइन के कार्यो की भी समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि अभी तक मात्र 18 से 20 हजार सीवर कनेक्शन ही हो पाए हैं। परन्तु अब उन्होंने अधिकारियों को नया लक्ष्य प्रदान करते हुए दिसम्बर 2023 तक 75 हजार सीवर कनेक्शन करने के निर्देश दिये। महापौर अन्नू ने बैठक के बाद बताया कि सीवर कनेक्शन और बारिश के बाद सड़कों के नए निर्माण से आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। महापौर ने इन सभी व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को स्वयं नजर रखने और उच्चगुणवत्ता के साथ सभी कार्यो को कराने के निर्देश दिये।












Click it and Unblock the Notifications