Video: 'जबलपुर में दुल्हन शिवानी ने ट्रैक्टर से मारी एंट्री और दूल्हे अखिल के दिल में बजने लगी घंटियां, देखिए
Couple's amazing wedding: अब वो गुजरे कल की बात है, जब शादी करने वाले जोड़े शादी के वक्त थोड़ा सा शर्माते थे, रिश्तेदारों के सामने झिझकते थे। अब तो बारात से लेकर वरमाला फिर विदाई तक का अंदाज जुदा हैं। कुछ ऐसा ही एक दुल्हन का रोल जबलपुर में नजर आया, जब उसने ट्रैक्टर चलाते हुए एंट्री ली।
दूल्हे संग सात फेरे लेने के लिए सोलह श्रृंगार में सजी धजी दुल्हनिया का ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसके जबलपुर के पाटन क्षेत्र की शादी का होना बताया जा रहा हैं। जिसमें दुल्हन एक हाथ में पटाका जलाते हुए तो दूसरे हाथ से स्टेयरिंग संभाले दिख रही।
वायरल वीडियो के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीए पास शिवानी दमोह की रहने वाली हैं। उनके पिता किसान हैं। बचपन से पढ़ाई के साथ खेती-किसानी में भी हाथ बटाती थी। उसी दौरान उसने ट्रैक्टर चलाना भी सीख लिया। उसकी तमन्ना थी कि वह अपने जीवन साथी से 7 फेरे लेते वक्त कुछ ऐसा करे कि जो यादगार बन जाए।

Recommended Video
जबलपुर के पाटन नुनसर क्षेत्र में रहने वाले अखिल पटेल से उसका रिश्ता हुआ। शादी के लिए लड़की वाले दमोह से यहां पहुंचे। बारिश की रिम-झिम फुहारों के बीच अखिल की धूम-धाम के साथ बारात शादी के पंडाल तक पहुंची। वर माला के लिए स्टेज पर दुल्हन का इंतजार था। घराती-बाराती दोनों वरमाला की सभी तैयारियां पूरी करके रखे थे। लड़की के आने में जब देर हुई तो लड़के वालों ने लड़की वालों को कहा कि दुल्हन कहां है, जल्दी भेजिए। मुहूर्त निकल रहा हैं।
तभी कुछ देर में ढोल की थाप के साथ फ़िल्मी अंदाज में शिवानी ने ट्रैक्टर ड्राइव करते हुए एंट्री मारी। शिवानी का अंदाज जुदा था। एक हाथ में स्टेयरिंग संभाली थी, तो दूसरे हाथ में आतिशबाजी का पटाका जलाते आगे बढ़ रही। स्टेज तक इसी अंदाज में शिवानी पहुंची। थोड़ी देर बाद 7 फेरे लेने वाला हमसफ़र साथी अखिल से भी नहीं रहा गया, वह गाना गाने लगा- 'तूने मारी एंट्री और दिल में बजी घंटी...'। डीजे साउंड पर भी यह गाना बजा और दूल्हा-दुल्हन समेत लोग थिरकने लगे। शादी के इस अनूठे अंदाज को देख हर कोई हतप्रभ रह गया। अब यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे।












Click it and Unblock the Notifications