जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी का पति किडनेप ! जानिए फिर अचानक क्या हुआ..
नगरीय निकाय चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की नाम वापिसी तारीख के पहले तरह-तरह के किस्से सामने आ रहे है। जबलपुर के शहपुरा नगर परिषद् से पार्षद प्रत्याशी अनीता बर्मन का पति अशोक बर्मन अचानक गायब हो गया। Congress candidate's h
जबलपुर, 21 जून: शहपुरा नगर परिषद् से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी का पति रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। इस बात को लेकर जबलपुर बरगी विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय यादव और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के डर से भाजपा के लोगों ने प्रत्याशी के पति को किडनेप कर लिया है। इसके अलावा प्रत्याशी के नाम वापिसी के आवेदन को भी कांग्रेस ने फर्जी करार दिया है।

नगरीय निकाय चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की नाम वापिसी तारीख के पहले तरह-तरह के किस्से सामने आ रहे है। जबलपुर के शहपुरा नगर परिषद् से पार्षद प्रत्याशी अनीता बर्मन का पति अशोक बर्मन अचानक गायब हो गया। जैसे ही इस बात की खबर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक संजय यादव और उनके समर्थकों को लगी तो उन्होंने पुलिस थाने का घेराव कर दिया। यहाँ हंगामा मचा रहे कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हार के डर से उनके प्रत्याशी के पति को किडनेप कर लिया है। प्रदर्शनकारियों ने अनीता के नाम वापिसी के उस आवेदन को भी फर्जी करार दिया, जो रिटर्निंग ऑफिस पहुंचा। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कांग्रेस ने भाजपा का षड्यंत्र बताया है।

पार्षद प्रत्याशी ने चुनाव न लड़ने का आवेदन दिया
पुलिस थाने में जब यह हंगामा चल रहा था, उसी दौरान पुलिस प्रत्याशी पति को भी खोजने जुट गई थी। तभी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि गायब प्रत्याशी पति अशोक बर्मन अपने एक दोस्त के घर है, वह अगले दिन दोपहर को आ जाएगा। इसके अलावा प्रत्याशी अनीता बर्मन द्वारा चुनाव न लड़ने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल अशोक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इधर प्रत्याशी ने भी विधायक के सामने चुनाव न लड़ने की बात दोहराई।

चुनाव में भाजपा को सता रहा हार का डर
कांग्रेसियों ने आरोप लगाए है कि बीजेपी के नेता सत्ता का दुरूपयोग हर हाल में चुनाव को प्रभावित करना चाहते है। शहपुरा नगर-परिषद् कांग्रेस विधायक के क्षेत्र में आता है और उनके कार्यकाल में क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए है, जिससे क्षेत्र की जनता कांग्रेस का समर्थन कर रही है। इसी डर से भाजपा के नेता अब कांग्रेस प्रत्याशियों को गायब कराने की साजिश रच रहे है। विधायक संजय बोले कि बीजेपी को हार का डर है, यह कृत्य उसी की बौखलाहट है।












Click it and Unblock the Notifications