'वंदे भारत ट्रेन' के भोजन से निकला मरा कॉकरोच, तो रेलवे ने ठेकेदार पर लगाया भारी जुर्माना
Cockroach Found Vande Bharat Train: मध्य प्रदेश के भोपाल में पदस्थ डॉक्टर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। डॉक्टर को रेलवे द्वारा दिये गए खाने में कॉकरोच निकला था। इस मामले के बाद आईआरसीटीसी ने कैटरिंग कंपनी के ठेकेदार पर 45 हजार का जुर्माना लगाया है।
भोपाल से शहडोल के लिए सफर कर रहे डॉक्टर को खाने में कॉकरोच मिला। इसके बाद भोपाल में पदस्थ डॉक्टर शुभेंदु केसरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रेल मंत्रालय से इस घटना की शिकायत की थी।

घटना सामने आने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। अब डॉक्टर की शिकायत पर रेलवे ने ठेकेदार पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जबलपुर रेल मंडल ने 20 हजार तो वहीं आईआरसीटीसी ने कैटरिंग ठेकेदार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है।
खबर अनुसार एक फरवरी को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर होकर रीवा जाने के लिए डॉक्टर शुभेंदु वंदे भारत ट्रेन में सवार हुए थे। रास्ते में उन्होंने ऑनलाइन खाने का आर्डर किया। इसके बाद उन्हें जो भोजन दिया गया उसके पैकेट खोलते ही खाने में कॉकरोच डाला हुआ था। यात्री के भोजन में कॉकरोच होने की जानकारी मिलते ही कैटरिंग सर्विस देने वाले कर्मचारियों ने गलती मानते हुए दूसरी सब्जी देने का भरोसा दिया और मामले को दबाने का प्रयास किया।
इसके बाद डॉक्टर शुभेंदु ने तत्काल खाने का वीडियो बनाकर कर एक्स पर ट्वीट करते हुए रेलवे बोर्ड को जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने कैटरिंग कंपनी पर 20 हजार और आईआरसीटीसी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही कैटरिंग कंपनी को भविष्य में इस तरह की लापरवाही न करने के लिए सख्त आदेश दिए हैं।
शुभेंदु तिवारी ने यात्रा के दौरान जबलपुर पहुंचने पर रेलवे के अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी थी। इसके बाद अब रेलवे भी वंदे भारत ट्रेन सहित सभी ट्रेनों की कैटरिंग सर्विस पर नजर रख रहा है।
इस मामले में पेनाल्टी लगा कर सामान्य यात्रीगण को विश्वास दिया जा रहा है। रेलवे ने इस मामले को गंभीरता से लेकर इसका समाधान किया है। लेकिन इसके बावजूद रेलवे ने पेनाल्टी लगाने के बाद भी ठेकेदार के साथ कैटरिंग का ठेका जारी रखने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications