Jabalpur News: 'कही भी बंद न हो लाड़ली बहना की गूंज', भूल जाओ मतभेद, पार्टी नेताओं को सीएम की नसीहत

Jabalpur News: महाकौशल की राजनीति के केंद्र बिंदु जबलपुर में बीजेपी के अंदरखाने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। शायद यह फीडबैक सीएम शिवराज तक भी पहुंचा। जब वह योग दिवस के कार्यक्रम से फुर्सत हुए उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

सभी से चुनाव की तैयारियों और सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि कुछ बड़े नेता जब अलग-अलग नजर आए और स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी उनके बीच मनमुटाव की जानकारी लगी तो उन्होंने सभी को कहा कि पुराने गिले-शिकवे अब भूल जाओ।

भोपाल में भी मुख्यमंत्री आवास में जबलपुर की जिला प्रबंधन समिति की बैठक में हुई चर्चा का भी उन्होंने जिक्र किया। जिसमें नगर संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए थे। सीएम ने सभी से कहा है कि सरकार के नकारात्मक प्रभाव को दिमाग से हटाकर सकारात्मक दिशा में कदम आगे बढ़ाओं। चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा, लिहाजा सभी को एक होना होगा।

jabalpur-bjp-leaders

प्रदेश संगठन का कहना है कि महासंपर्क अभियान में हर कार्यकर्ता को सक्रिय रहना है। जिसको जो जिम्मेदारी सौपी जाए उनको ईमानदारी से पार्टी के लिए समर्पित होना पड़ेगा। लाड़ली बहना योजना के जरिये डोर टू डोर पब्लिक का फीड बैक भी लेना हैं। जनता की समस्याओं को सुनने के साथ माहौल अपने पक्ष में बनाना हैं। भोपाल की बैठक में जबलपुर से नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, विधायकगण और अन्य प्रदेश और जिला के पदाधिकारी पहुंचे थे। सभी ने जबलपुर के हालात पर जानकारी दी। इस दौरान पार्टी ने कहा कि मतभेदों को भूलकर पार्टी के काम करें। किसी तरह की संगठन के कामकाज पर आपत्ति है तो इंटरनेट मीडिया में लिखने की बजाए सीधे नगर संगठन अथवा प्रदेश स्तर पर बातचीत की जाए। पार्टी की अंदरूनी चर्चा किसी भी हाल में सार्वजिक नहीं की जाए। लक्ष्य पर ध्यान देने कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+