CM Shivraj Singh अब जबलपुर को बनाएंगे नंबर वन, बोले- इंदौर से करो हेल्दी कॉम्पटीशन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा की। कहा कि जबलपुर को भी नंबर वन बनाया जाएगा।

CM Shivraj Singh will now make Jabalpur number one: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 74 वें गणतंत्र दिवस पर जबलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। उससे पहले कई कार्यक्रमों में शामिल होने शहर पहुंचे सीएम ने सामजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधन और समाज के बलबूते जबलपुर को नंबर वन बनाना है। इसके लिए जरुरी है कि यह शहर इंदौर के साथ हेल्दी कॉम्पटीशन करें। उन्होंने भरोसा दिया कि शहर हिट के सुझावों पर न सिर्फ अमल किया जाएगा, बल्कि रोड मेप तैयार उसे धरातल पर उतारा जाएगा।

जबलपुर लिखेगा विकास के नए अध्याय
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जबलपुर की समृद्ध विरासत है। यह माँ नर्मदा, रानी दुर्गावती का शहर है। यहाँ त्रिपुरी कांग्रेस हुई थी। उद्योग, निवेश, पर्यटन, रेडीमेड गारमेंट आदि क्षेत्रों में यहाँ अपार संभावनाएँ हैं। सरकार के संसाधन और समाज के सहयोग से इसे नम्बर वन बनाना है। यहाँ की जनता अगर ठान ले तो निश्चित रूप से जबलपुर प्रगति और विकास के नये अध्याय लिखेगा।

सुझावों पर तत्परता से होगा अमल
जबलपुर के विकास के लिये सामाजिक संगठनों और जन-प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण सीएम को कई सुझाव दिए गए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इन सुझाव पर तत्परता के साथ अमल कर न केवल जबलपुर नगर, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के विकास का रोड-मेप बना कर कार्य किया जायेगा।

इंदौर की तरह जबलपुर भी बने नंबर वन
सीएम ने कहा कि आज स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर की सारी दुनिया में चर्चा है। इंदौर ने यह मुकाम केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनता के सहयोग से प्राप्त किया है। इंदौर के हर नागरिक में यह भावना है कि उसे अपने घर, मोहल्ले और नगर को स्वच्छ रखना है। जब तक आम नागरिक के मन में यह भाव नहीं जागता, पूरा विकास संभव नहीं है। इसी तरह जबलपुर को नंबर वन बनाया जा सकता है। इसके लिए हमें इंदौर से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करना होगा।

गणतंत्र दिवस रस्म अदायगी न रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार मैं गणतंत्र दिवस प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में मनाऊँगा। गणतंत्र दिवस केवल रस्मी न रहे, बल्कि जनता का पर्व और त्यौहार बने। इस पर्व से जन-मानस जुड़े। जबलपुर की प्रगति और विकास के लिये सभी के सहयोग से समग्र प्रयास किये जाएंगे।

सामाजिक संगठन 35 चौराहे सजाएंगे
मुख्यमंत्री के सामने सर्वप्रथम नन्ही बालिका शैल्बी घूसिया ने नगर को स्वच्छ बनाने के लिये वक्तव्य दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने उसकी बातों को ध्यान से सुना और सराहा। उन्होंने कहा कि जबलपुरवासी अपनी कॉलोनी, बाजार, क्षेत्र को स्वच्छ बनायें। इसके लिये प्रतिस्पर्धा हो। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने घोषणा की है कि वे जन-सहयोग से जबलपुर के सभी 35 चौराहों का सौंदर्यीकरण करेंगे और वहां प्रकाश सज्जा की जाएगी।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications