मप्र में हर साल 15 नवंबर को रहेगी छुट्टी, जानें सीएम शिवराज सिंह ने क्यों किया यह ऐलान
जबलपुर, 18 नवंबर: मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी सौगात दी हैं। हर साल 15 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा और यह दिन जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जबलपुर में आयोजित जनजातीय नायक राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में यह ऐलान किया गया। सीएम बोले कि इस दिन राज्य के शहर से लेकर गांव तक जनजातीय क्रांतिवीरों की शहादत को याद करते हुए कई कार्यक्रम होंगे।

आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मनाई जाती हैं। जनजातीय वर्ग के ऐसे महानायकों को याद करने मप्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आदिवासियों के लिए भगवान तुल्य महानायक बिरसा मुंडा की जयंती हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बोले कि पूरे मप्र में ऐसे महानायकों के बलिदान को याद करने धूमधाम से कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें इस वर्ग के लिए लिए सरकार की योजनाओं और किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी भी दी जाएगी।

15 नवंबर को रहा करेगा सार्वजनिक अवकाश
सरकार ने इस दिन पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश रखने का फैसला लिया है। रविवार को जबलपुर में राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस समारोह था। जिसमें सीएम बोले कि ऐसे क्रांतिवीरों के जीवन से जुड़े पहलुओं से आम लोग रु-बरु हो सकें। साथ ही उनकी गौरव गाथा हर समाज के हर वर्ग के लोग जान सकें। इसका प्रयास किया जाएगा। झारखंड में आदिवासी दंपति में जन्मे बिरसा मुंडा 19 वीं शताब्दी के ऐसे नायक थे, जिन्होंने आदिवासी समाज की दशा बदलने नए राजनीतिक, सामाजिक युग की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मिशनरी प्रलोभन और अन्य कुरूतियों में जकड़े समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगूभाई पटेल समेत सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और नेता शामिल हुए थे। इस दौरान शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए थे।
-
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Odisha News: मौत को छूकर लौटे कांग्रेस विधायक! आधी रात को अचानक 37 जिंदगियों के बीच मची चीख-पुकार! -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट












Click it and Unblock the Notifications