BJP JanAshirwad Yatra: चित्रकूट नहीं मंडला-श्योपुर आएंगे अमित शाह, पॉलिटिक्स या पेंच? जानिए क्यों हुआ फेरबदल

BJP Jan Ashirwad Yatra: मध्य प्रदेश में बीजेपी अब 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकालने की सभी तैयारियां पूरी कर चुकी हैं। पहले तय हुए प्रोग्राम के मुताबिक 3 सितंबर को पहले दिन सबसे पहली यात्रा को अमित शाह चित्रकूट से हरी झंडी दिखाने वाले थे, लेकिन अब उनके प्रोग्राम में बदलाव हुआ हैं।

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह दो दिन बाद यानि 5 सितंबर को एमपी आएंगे। वे यहां मंडला और श्योपुर में यात्रा रथ को रवाना करेंगे। चित्रकूट में उनकी जगह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहली यात्रा को रवाना करने ग्रीन सिग्नल देंगे। प्रोग्राम के फेरबदल के पीछे पार्टी नेता व्यस्तताओं का हवाला दे रहे हैं।

BJP-Jan-Ashirwad-Yatra-Amit-Shah-will-come-to-mandla

वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अमित शाह के कार्यक्रम में हुए फेरबदल में कोई पेंच नहीं बल्कि यह बदलाव पॉलिटिक्स का हिस्सा हैं। बीजेपी-कांग्रेस दोनों इस बार के चुनाव में ओबीसी आदिवासी वर्ग पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। विंध्य-बुंदेलखंड से जुड़ा चित्रकूट शाह के सतना दौरे से पहले कवर हो चुका हैं। मंडला-श्योपुर का बेल्ट आदिवासी बाहुल्य हैं। मंडला से अमित शाह के हाथों यात्रा का शुभारंभ और होने वाली सभा का संदेश बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सिवनी भी कवर रहेगा। वहीं श्योपुर से समूचा चंबल आएगा।

वैसे भी एमपी विधानसभा चुनाव की पूरी कमान अघोषित तौर पर अमित शाह के कंधो पर ही हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान सभी पांच जन आशीर्वाद यात्राओं में आधे दिन के लिए शामिल होंगे। इन यात्राओं का समापन 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कार्यकर्ता महाकुंभ से होगा। भाजपा की पांचों जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश में 10 हजार 643 किमी की दूरी तय करेंगी। इस दौरान 230 विधानसभा सीटों में 678 रथ सभाएं और 211 बड़ी सभाएं होंगी। बीजेपी की सभी पांच जगहों की यात्रा आगाज की लिस्ट में दिग्गजों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। पार्टी का दावा है कि उन्हें राज्य की जनता का भरपूर समर्थन है और इस चुनाव में भी हर जगह कमल ही खेलगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+