Jabalpur News: जबलपुर नगर निगम में दनादन फूटे मटके, भाजपाइयों ने गेट में जड़ा ताला, ये रही बड़ी वजह

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर नगर निगम मुख्यालय में बीजेपी पार्षदों ने जमकर प्रदर्शन किया। विपक्ष की भूमिका में भाजपा पार्षद बड़ी संख्या में मटके लेकर भी पहुंचे। जब पुलिस ने इन्हें मेन गेट पर रोक दिया, प्रदर्शनकारियों ने मटके फोड़कर अपने गुस्से का इजहार किया। गेट पर ताला जड़ने का प्रयास भी किया।

विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा पार्षदों का आरोप हैं कि बारिश के मौसम भी जल-संकट है। शहर के कई क्षेत्रों में पेय जल की सप्लाई ठप हैं। जहां नल आ रहे तो धंटे भर की बजाय 15-20 मिनट पानी की सप्लाई हो रही हैं। सफाई व्यवस्था की चरमराई हुई हैं।

नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बारिश पूर्व नाले-नालियों की साफ़-सफाई के लिए लाखों का बजट होता हैं। इस बार दो-तीन दिन बारिश में निगम प्रशासन के दावों की पोल खुल गई। कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति रही। नाले साफ़ करने के नाम पर बीजेपी ने विपक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कमलेश ने कहा कि पार्षद मद के कार्यों के लिए समय पर बजट भी नहीं दिया जा रहा है।

bjp-councilors-pradarshan-in-jabalpur-municipal-corporation

गुस्साएं पार्षदों ने गेट फांदकर मुख्यालय में घुसने की कोशिश भी की। लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इधर बीजेपी नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने भी निगम की कांग्रेस सत्ता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शहर विकास के नाम पर कांग्रेस के महापौर भेदभाव कर रहे हैं। बीजेपी ने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया हैं। समय रहते यदि व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+