Bhelpuri Baba: धरमचंद जैन की भेलपुरी हो गई जिंदगी, दिल्ली के ‘बाबा का ढाबा’ की तरह हो रहा फेमस
दिल्ली के मालवीय नगर में कांता प्रसाद के ‘बाबा के ढाबे’ ने खूब सुर्खियाँ बटोरी। ‘बाबा का ढाबा’...की तरह ही अब जबलपुर के इस ‘भेलपुरी बाबा’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Bhelpuri Baba Dharamchand Jain
जबलपुर, 30 जुलाई: जिंदगी भी अजीब चीज है, किसी इंसान को कहाँ कब और किस मोड़ पर ले जाए, कहना मुश्किल है। दिल्ली के 'बाबा का ढाबा'... के एक वीडियो ने रातों-रात कांता प्रसाद की जिंदगी बदल दी। कुछ वैसी ही कहानी जबलपुर के 83 साल के धरमचंद जैन की है। यह 'भेलपुरी बाबा' के नाम से फेमस हो रहा है। शहर के एक मशहूर गार्डन के चबूतरे पर थाल में भेलपुरी बेचकर यह अपनी जिदंगी गुजार रहा है। इसके हाथों में ऐसी अन्नपूर्णा समाई है, कि इससे भेलपुरी खरीदकर खाने वालों का कोई जबाब नहीं।

कौन है ये ‘भेलपुरी बाबा’...?
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में रहने वाले 83 साल के बुजुर्ग, जिनका नाम है धरमचंद जैन। घर में अकेले है। उम्र के आखिरी पड़ाव में अब इनकी जिंदगी का सहारा सिर्फ भेलपुरी ही है। ये शहर के मशहूर भंवरताल गार्डन के बाहर एक छोटे से चबूतरे पर भेलपुरी बेचते है। उससे जो आमदनी होती है, उसी से इनका भरण-पोषण होता है। हर रोज घर से स्टील के थाल में भेलपुरी का सामान जमाकर निकल पड़ते है और गार्डन के बाहर अपनी दुकान जमा लेते है।

‘बाबा का ढाबा’ की तरह फेमस हो रहा ‘भेलपुरी बाबा’
दिल्ली के मालवीय नगर में कांता प्रसाद के 'बाबा के ढाबे' ने खूब सुर्खियाँ बटोरी। 'बाबा का ढाबा'...की तरह ही अब जबलपुर के इस 'भेलपुरी बाबा' का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह भेलपुरी बेचते दिख रहा है और लोग बड़े स्वाद से इसकी दुकान से भेलपुरी खरीदकर खा रहे है। ख़ास बात यह है कि गार्डन के गेट के बाहर इसकी यह चलती-फिरती दुकान है।

55 साल से भेलपुरी बन गई जिंदगी
धरमचंद बताते है कि उनकी उम्र 83 साल है और पिछले 55 साल से वह भेलपुरी बेचकर ही अपनी जिंदगी का गुजर बसर करते आ रहे है। यानी जब वह 28 साल के थे, तब से इसी तरह भेलपुरी बेचते आ रहे है। पहले शहर में कई सिनेमाघर हुआ करते थे, तो वहां चना जोर गरम भी साथ में बेचा करते थे। एक-एक करके जब सिनेमाघर बंद होते गए, तो इन्होने अपना ठिकाना बदल लिया। जगह-जगह घूमकर भेलपुरी बेचना शुरू कर दिया।

‘भेलपुरी बाबा’ की चटनी और मसाला लाजबाब
रेस्ट्रोरेन्ट मॉल की शक्ल ले चुके शहर के बाजार में ऐसा नहीं है कि भेलपुरी की और दुकानें न हो...भेलपुरी बाबा से ऊंची दुकानें भी है। लेकिन उनसे सस्ता सिर्फ 20 रुपए में स्वाद से भरपूर इस बाबा की भेलपुरी का अलग ही मज़ा है। दोपहर को अपनी चलती-फिरती दुकान लिए यह बाबा जैसे ही अपनी जगह पहुँचता है, तो भेलपुरी खाने के शौक़ीन इसके पास पहुंचना शुरू हो जाते है। भेलपुरी में मिक्स होने वाली बाबा की चटनी और मसाला, स्वाद को चार गुना कर देता है। गार्डन आने-जाने वाले लोगों के अलावा अन्य लोगों की पसंद भी यही 'भेलपुरी बाबा' है।

जब तक जीना है अच्छे से जियो
भेलपुरी बाबा कहते है कि, उन्होंने अपनी जिंदगी में सिर्फ मेहनत पर विश्वास किया है। कभी खुद को कमजोर नहीं समझा। जिस उम्र में लोग घर पर बिस्तर पकड़ लेते है, उस उम्र में वह नौजवानों की तरह काम करते है। लगभग आठ घंटे भेलपुरी बेचने की ड्यूटी निभाते है। ये बात अलग है कि मेहनत के हिसाब से उनको उतनी आमदनी नहीं है। लेकिन जितना जो कुछ मिलता है, उसी में घर खर्च चला लेते है।

भेलपुरी की दम पर की बेटे की शादी...अब रहता है अलग
'भेलपुरी बाबा' धरमचंद जैन बताते है कि करीब 6 साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। एक बेटा और दो बेटियां है, जिनकी शादी भेलपुरी की दम पर ही की। मुफलिसी की जिंदगी में दोनों बेटियों की शादी करना बड़ी चुनौती था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। पाई-पाई जोड़कर दोनों के हाथ पीले किए। बेटे की भी शादी की, लेकिन आज बुढ़ापे का सहारा बनने की बजाय, बेटा-बहू अलग रहते है। वर्तामन में वह एक छोटे से किराए के कमरे में रह रहें है।

दिल्ली का ‘बाबा का ढाबा’
जब बात 'भेलपुरी बाबा' की चल पड़ी है, तो दिल्ली के मालवीय नगर के कांता प्रसाद की बात भी जरुरी है। जिसके वायरल हुए एक वीडियो ने एक रात में 'बाबा के ढाबे' की तस्वीर बदल दी थी। आज 81 साल के उसी कांता प्रसाद का 'बाबा का ढाबा' रेस्ट्रोरेन्ट में बदल गया। यूट्यूबर गौरव वसन ने आम लोगों को 'बाबा के ढाबे' में खाना खाने के लिए प्रेरित किया था। सोशल मीडिया की मदद से आज कामता प्रसाद का वेलफर्निश्ड सिटिंग अरेंजमेंट के साथ ढाबा रेस्ट्रोरेन्ट में तब्दील हो गया है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications