Jabalpur में बेसबॉल प्लेयर संजना की मौत के पीछे राजन खान की 'ब्लैकमेलिंग', पुलिस ने किया अरेस्ट
Baseball player Sanjana barkade: एमपी के जबलपुर में नेशनल बेसबॉल प्लेयर संजना बरकड़े खुदकुशी केस में बड़ा खुलासा हुआ हैं। राजन खान नाम का युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जिसे पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार किया हैं।

Baseball player Sanjana barkade: नेशनल बेसबॉल प्लेयर संजना बरकड़े ने जबलपुर में घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। लेकिन उसके पिता के आरोपों की जांच हुई तो राजन खान नाम के युवक का पता चला। जिसकी ब्लैकमेलिंग से संजना ने आत्मघाती कदम उठाया।
संजना के पिता हरनाम के आरोपों के बाद आरोपी राजन खान को पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार कर लिया हैं। हरनाम ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को एक मुस्लिम युवक प्रताड़ित कर रहा था। एक वीडियो को लेकर हरनाम को भी उसने फोन किया था।
पुलिस को जब यह बात पता लगी और संजना का मोबाइल खंगाला तो राजन खान के कई राज मिले। संजना की सहेलियों ने भी बताया कि राजन संजना का बॉयफ्रेंड था। कुछ वीडियो फोटो को लेकर वह कई दिनों से परेशान थी।
इन्स्टाग्राम आईडी चेक करने पर संजना के साथ राजन की कई फोटो थी। राजन ने एक वीडियो भी प्राइवेट मोड में पोस्ट किया था। यह पता लगने के बाद पुलिस ने राजन खान की लोकेशन पता की। उसका रीवा में होना पाया गया।
पुलिस की टीम जब रीवा पहुंची तो राजन खान रेहड़ी पर एक दुकान लगाने वाला मिला। हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने भी संजना से फ्रेंडशिप होने की बात कबूल की। आरोप है कि राजन संजना से अनैतिक संबंध बनाने दबाव बना रहा था।
मुलाकात के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी थे। जिसे दिखाकर वह अक्सर संजना को ब्लैकमेल करता रहता था। माना जा रहा है कि संजना इन्ही बातों से बहुत ज्यादा परेशान थी और उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
संजना मूलतया सिवनी जिले के धूमा की रहनी वाली थी। जबलपुर में वह बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही। कुछ समय से उसके माता-पिता भी धूमा से जबलपुर ही रहने के लिए आ गए थे। 5 जून को जब संजना घर पर अकेली थी तो उसने पंखे से लटककर जान दे दी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications