Jabalpur News: शराब के लिए कम पैसे दिए तो भतीजे ने मुर्गा पार्टी में चाचा को मार डाला, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब और मुर्गा पार्टी के लिए कम पैसे देने पर एक चाचा और भतीजे में खूनी संघर्ष हो गया। इसी दौरान भतीजे ने गुस्से में अपने चाचा की हत्या कर दी है।

जानकारी अनुसार आरोपी भतीजे की उम्र महज 19 वर्ष का है। जिस लकड़ी में आग जलाकर चिकन बनाया जा रहा था, उसी से उसने अपने चाचा को तबतक पीटा जबतक उसके प्राण नहीं निकल गए। मृतक की उम्र 26 साल है। यह चरगावां इलाके की वारदात है।

Jabalpur liquor cock party uncle nephew

आरोपी की पहचान धरम ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं उसके चाचा का नाम मनोज ठाकुर था। दरअसल, धरम और मनोज ने 340 रुपए की शराब और 60 रुपए का मुर्गा खरीदा था। इसके बाद दोनों पास के एक गांव में शराब और मुर्गा की पार्टी करने पहुंचे। वहां दोनों मुर्गा बनाने लगे। इसी दौरान चाचा मनोज ने भतीजे से कहा कि तुमने पार्टी के लिए कम पैसे दिए हैं। मनोज ने एक लकड़ी से धर्म की पीठ पर मारा।

देखते ही देखते चाचा और भतीजा लड़ने-झगड़ने लगे। आरोपी भतीजे ने फिर उसी लकड़ी से चाचा को पीटने लगा। पीट-पीटकर उसने चाचा को मौके पर ही हत्या करदी। धरम के कपड़े चाचा के खून से सन गए। कुछ ही देर में वहां आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को बुलाया गया। धरम के कपड़ों पर खून देखकर सभी को उसपर शक हुआ।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पार्टी के लिए कुछ पैसे कम दिए थे। इसी के चलते चाचा ने उसपर तंज कसा। लेकिन भतीजे ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए चाचा को मार डाला। पुलिस ने आरोपी धरम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+