Jabalpur News: गंजीपुरा में गणेश मंदिर के पास स्थित कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
गंजीपुरा में गणेश मंदिर के पास स्थित कपड़े की दुकान में भीषण आग, नगर निगम का दमकल अमला मौके पर है, आग बुझाने में चार दमकल वाहन और पानी के तीन टैंकर लगे हुए हैं, आसपास बड़ी संख्या में दुकानें हैं, ऐसे में सभी व्यापारी परेशान है कि कहीं आग उनकी दुकानों तक न फैल जाए, नगर निगम के फायरफाइटर आग बुझाने में जुटे हुए हैं
जबलपुर शहर के गंजीपुरा इलाके में 3 दुकानों में लगी आग अब पीछे के 3 घरों तक फैल चुकी है। फायर ब्रिगेड की 25 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर हैं। गंजीपुरा शहर का घना और व्यस्ततम इलाका है।

आग की शुरुआत बैग की दुकान में हुई जहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इसके बाद लपटें अगले बिल्डिंगों की कपड़े की दुकानों तक फैल गईं। सुबह 11 बजे तक, आग दुकानों के पीछे 3 घरों तक पहुंच गई। तीनों दुकानें अलग-अलग इमारतों में स्थित हैं। बैग की दुकान 3 मंजिला इमारत में है, जबकि अगले बिल्डिंगों की कपड़े की दुकान 4 मंजिला इमारतों में हैं।
रविवार की सुबह 9 बजे फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग को काबू करने के लिए एक के बाद एक दमकल की और गाड़ियों को बुलाया गया। 4 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आग को अभी तक पूरी तरह से नियंत्रित नहीं किया जा सका है। लोगों का कहना है कि आग की शुरुआत सुबह 6 बजे के आसपास हुई थी, जब धुआं उठने लगा, और तब ही उन्हें सूचना मिली।
बैग की दुकान जिस इमारत में है, उसके ऊपरी फ्लोर पर इसके मालिक प्रदीप जैन और उनका परिवार रहता है। प्रदीप के मुताबिक, वह और उनकी पत्नी मंदिर गए थे, जब यह घटना हुई। उनके घर पर दो बेटियां सो रही थीं, जिन्हें मोहल्ले के वालों ने निकाला।












Click it and Unblock the Notifications