जिम्बाब्वे: राष्ट्रपति मुगाबे हिरासत से छूटते ही गए यूनिवर्सिटी, सेना अभी भी सख्त
हरारे। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को सेना द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पहली बार लोगों के बीच देखे गए हैं। राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे शुक्रवार को राजधानी हरारे में एक यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में दिखे गए। जिंबाब्वे की सेना ने मंगलवार को तख्तापलट कर जिम्बाब्वे की सत्ता अपने हाथ में ले ली थी। सेना ने सत्ता का हस्तांतरण करते हुए सरकारी मीडिया पर कब्जा कर 93 साल के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था।

सेना द्वारा हिरासत में लिए जाने के दो दिन बाद राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने जिम्बाब्वे की ऑपन यूनिवर्सिटी में ब्लू और येलो गाउन में ग्रेजुएशन प्रोग्राम में भाग लेने पहुंचे। इससे पहले सेना के जनरल और राष्ट्रपति मुगाबे के बीच मीटिंग भी हुई थी।
जिम्बाब्वे में आए सियासी उठापठक के बाद पहली बार जनरल कॉन्स्टेंटिनो चिवेंगा और राष्ट्रपति के बीच मीटिंग हुई थी, जहां मुगाबे को इस्तीफा देने के लिए जोर डाला था। मुगाबे ने जनरल से कुछ दिनों का वक्त मांगते हुए कहा कि अपने इस्तीफे से इनकार कर दिया।
सूत्रों की मानें तो जिम्बाब्वे के जनरल ने रॉबर्ट मुगाबे को सिर्फ शुक्रवार का वक्त देते हुए कहा कि या तो वे अपना तरीका बदला दें, नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि जिम्बाब्वे की सत्ता किस नेता के हाथ में होगी। हालांकि, राबर्ट मुगाबे की पत्नी सत्ता हाथ में ले सकती है, ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications