YouTube ने TikTok को दिया धोबी पछाड़, ये विशाल आंकड़ा छूकर रच दिया इतिहास

वाशिंगटन, 16 जूनः YouTube ने लगभग दो साल पहले TikTok के मुकाबले में अपने ऐप पर शॉर्ट वीडियो की शुरुआत की थी। अब YouTube ने बताया है कि इसके प्लैटफॉर्म पर महीने में 1.5 बिलियन लॉग्ड-इन यूजर्स YouTube Shorts देख रहे हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो कंपनी के शॉर्ट वीडियो को महीने में अब 150 करोड़ यूजर्स देख रहे हैं। टिकटॉक के पिछले आंकड़े से अगर इसकी तुलना की जाए तो यह डेढ़ गुना है।

TikTok से पहले छूआ ये आंकड़ा

TikTok से पहले छूआ ये आंकड़ा

TikTok ने सितंबर 2021 में 1 बिलियन मन्थली यूजर्स रिपोर्ट किया थे। इसके बाद से अबतक कंपनी ने कोई अपडेट नहीं दिया है। ऐसा माना जा रहा था कि 2022 में 1.5 बिलियन मन्थली यूजर्स के आंकड़े को पार करने के बाद टिकटॉक इसकी रिपोर्ट देगा। लेकिन टिकटॉक की नई रिपोर्ट आने से पहले ही यूट्यूब ने आंकड़े को पार कर लिया है।

2020 में किया शॉर्ट वीडियो लांच

2020 में किया शॉर्ट वीडियो लांच

अल्फाबेट के स्वामित्व वाले YouTube और Facebook के पैरेंट मेटा दोनों ने ही टिकटॉक के बाद अपनी सेवाओं में शॉर्ट फॉर्म वीडियो शेरयिंग फॉर्मेट को जोड़ा। इन दोनों कंपनियों ने ही बीते साल के अंत में कहा था कि उन्होंने एक अरब मंथली यूजर्स के आंकड़े को छू लिया है। YouTube Shorts को 2020 में लॉन्च किया गया था।

हर महीने आ रहे 1.5 बिलियन यूजर्स

हर महीने आ रहे 1.5 बिलियन यूजर्स

YouTube के मुख्य उत्पाद अधिकारी नील मोहन ने कहा कि शॉर्ट्स वास्तव अब अपना कमाल दिखा रहा है। यह हर महीने 1.5 मिलियन से अधिक लॉगइन यूजर्स द्वारा देखा जा रहा है। नील मोहन ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि यूट्यूब आगे भी लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बना रहेगा।

प्रतिदिन 30 बिलियन बार देखा गया

प्रतिदिन 30 बिलियन बार देखा गया

Google/Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई के अनुसार, अप्रैल में, YouTube शॉर्ट्स प्रति दिन औसतन 30 बिलियन बार देखा गया था, जो एक साल पहले की तुलना में चार गुना अधिक था। कंपनी ने इसे पुश करने के लिए पिछले साल 100 मिलियन डॉलर का Shorts फंड तैयार किया था। इसमें से प्लैटफॉर्म ने शॉर्ट वीडियो क्रीएटर्स को हर महीने 10,000 डॉलर तक का पेमेंट किया।

अप्रैल में 2 बिलियन का आंकड़ा किया पार

अप्रैल में 2 बिलियन का आंकड़ा किया पार

टाइम पास करने के लिए अक्सर यूजर्स शॉर्ट वीडियो का सहारा लेते हैं और कुछ अलग टाइम पर ये YouTube पर मौजूद लंबे वीडियो देखते हैं। TechCrunch की खबर के मुताबिक, अप्रैल 2022 में YouTube पर 2 बिलियन या 200 करोड़ यूजर्स ने लॉग्ड-इन यूजर्स आए थे। हालांकि इसकी पुष्टि यूट्यूब ने नहीं की है।

TikTok ने भी चेंज की स्ट्रैटजी

TikTok ने भी चेंज की स्ट्रैटजी

वहीं, TikTok भी खुद को शॉर्ट वीडियो के साथ लॉन्ग-फॉर्म कॉन्टेन्ट की तरफ पुश कर रहा है। कुछ वक्त पहले इस वीडियो प्लैटफॉर्म ने वीडियो की लंबाई को 3 मिनट कर दिया था। मौजूदा वक्त में यूजर्स TikTok पर 10 मिनट लंबे वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+