फेसबुक के जरिए अपने दोस्त को पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे आप!

वाशिंगटन। फेसबुक मैसेंजर के जरिए अपने दोस्तों को आपने आज तक मैसेज, फोटो या स्टीकरर्स भेजे होगें। लेकिन क्या आपको पता है कि जल्द ही आप फेसबुक मैसेंजर के जरिए खुद से जुड़े लोगों को पैसे भी ट्रांसफर पाएंगे। कैलिफोर्निया के स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा सोशल साइट्स पर कुछ तस्वीरें डाली गई थी, जिसमें फेसबुक द्वारा कैश ट्रांसफर करते दिखाया गया है।

facebook

हालांकि फेसबुक ने तत्काल इस विषय पर कोई भी जानकारी देने से इंकार किया है। लेकिन माना जा रहा है , जल्द ही फेसबुक कोई ऐसा एप्प बाजार में लाने वाली है जिससे फेसबुक यूजर्स आपस में आसानी के साथ पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। मार्क जुकरबर्ग ने भी इससे संबंधित संकेत दिया है। जबकि जानकारों का मानना है कि कुछ ही महीनों में यह फीचर शुरू हो जाएगा।

तस्वीरों के अनुसार, कैश ट्रांसफर ऑप्शन ठीक उसी तरह का होगा, जैसा की कोई फाइल या फोटो भेजने जैसा होता है। लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इसे उपयोग में लाने के लिए एक पिन कोड भी जेनरेट किया जाएगा। वहीं, यह ट्रांजेक्शन यूजर्स के प्रोफाइल या पेज पर कहीं भी दिखाई नहीं देगा। यह पूरी तरह से प्राइवेट होगा। वहीं, जानकारी के अनुसार इसमें सिर्फ डेबिट कार्ड के जरिए के ट्रांजेक्शन हो पाएगा, मतलब क्रेडिट कार्ड या बैंक एकाउंट से आप कैश ट्रांसफर नहीं पाएंगे।

अगर फेसबुक इस फीचर को कंफर्म कर देती है तो यह फेसबुक यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इससे फेसबुक मैसेंजर अन्य मैसेजिंग एप्प से अलग खड़ा हो पाएगा। जुलाई में फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस बारे में संकेत देते हुए बताया था कि एक समय आएगा पेमेंट सिस्टम और मैंसेजर जुड़ने वाला है। हालांकि अभी इस ओर काफी काम करना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+