जापान: आबे की जगह योशिहिदे सुगा हो सकते हैं अगले PM, सत्‍ताधारी LDP ने चुना अपना नेता

टोक्‍यो। जापान की सत्‍ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सुगा को अपना नया चुन लिया है। इसके साथ ही अब उनके अगला प्रधानमंत्री बनने के रास्‍ते खुल गए हैं। वह कार्यकारी पीएम शिंजो आबे की जगह लेंगे जिन्‍होंने पिछले दिनों बीमारी के चलते अपने पद से इस्‍तीफा देने का ऐलान किया था। सुगा को 534 में से 377 वोट्स मिले हैं। इन वोट्स में एलडीपी के अलावा क्षेत्रीय सांसदों के भी वोट शामिल हैं।

suga.jpg

पीछे रह गए सुगा के प्रतिद्वंदी

सुगा का मुकाबला पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा और एलडीपी के नीति मुखिया फ्यूमियो किशिदा से था। लेकिन दोनों ही उनसे पीछे चल रहे हैं। एलडीपी को जापान की संसद में बहुमत हासिल है और ऐसे में माना जा रहा है कि सुगा को आसानी से पार्टी के वोट मिल सकते हैं। बुधवार को देश के अगले पीएम के तौर पर उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। 71 साल के सुगा को एक प्रभावशाली और आबे की नीतियों को ही आगे बढ़ाने वाला नेता माना जाता है। उन्‍होंने खासतौर पर कहा है कि वह पीएम आबे के कार्यक्रमों को ही आगे बढ़ाने के इच्‍छुक हैं। सुगा के प्रतिद्वंदी इशिबा जापान की जनता में तो लोकप्रिय हैं लेकिन उनकी पार्टी के लोग उन्‍हें ज्‍यादा पसंद नहीं करते हैं।

किसान के बेटे हैं योशिहिदे सुगा

इशिबा को बस 68 वोट्स ही मिल सके हैं। इशिबा को एक बार आबे के पसंदीदा उत्‍तराधिकारी के तौर पर ही देखा गया था। आबे ने सबसे लंबे समय तक जापान का पीएम रहने का रहने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले दिनों उन्‍होंने कोलाईटिस बीमारी के चलते अपना इस्‍तीफा देने का ऐलान किया था। उन्‍होंने सार्वजनिक तौर पर किसी भी उम्‍मीदवार का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। सुगा के पिता एक किसान थे और स्‍ट्रॉबेरी की खेती करते थे। सुगा का बचपन उत्‍तरी जापान के अकिता क्षेत्र में बीता है और वह अक्‍सर ही ग्रामीण इलाकों से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले नेता माने गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+