यमन: शादी समारोह में सऊदी अरब ने किया हवाई हमला, दुल्हन समेत 20 की मौत, 40 घायल

दुबई। सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों ने रविवार देर शाम यमन के उत्तर पश्चिमी प्रांत में मिसाइल से अटैक किया है, जिसमें 20 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। यह हमला एक शादी समारोह में इकट्टठा हुए लोगों पर किया गया। यमन के हाजा प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी खालिद अल-नाधरी ने कहा कि मरने वालों में से ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल है। इस हमले में कुल 40 लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें दुल्हन शामिल है।

यमन: शादी समारोह में सऊदी अरब ने किया हवाई हमला, 20 की मौत

हॉस्पिटल चीफ मोहम्मद अल-सोमाली ने कहा कि हमले के बाद कुल 45 लोगों को हॉस्पिटल लाया गया, जिसमें एक दुल्हा भी शामिल था। यमन के हेल्थ मिनिस्टर अब्देल-हकिम अल काहलान ने कहा कि इस घटना के तुरंत बाद एंबुलैंस नहीं पहुंच पाई और अटैक के बाद एयरक्राफ्ट ऊपर उड़ रहे थे।

इससे पहले पिछले सप्ताह शनिवार को एक अज्ञात ड्रोन ने सऊदी अरब किंग के घर के बाहर अटैक करने की कोशिश की थी, जिसके बाद सिक्योरिटी फोर्स ने उसे गिरा दिया था। यमन में हुति विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब लगातार जंग लड़ रहा है। दोनों ही देश कई बार एक-दूसरे पर मिसाइल अटैक कर चुके हैं। यमन में हुति विद्रोहियों ने राजधानी सना समेत पूरे उत्तर क्षेत्र पर अपना कब्जा जमाया हुआ है।

इस युद्ध में पिछले तीन साल में 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत, लाखों लोग जख्मी और 30 लाख से अधिक लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। सऊदी का आरोप है कि यमन में अशांति और अस्थिरता फैलाने के लिए हुति विद्रोहियों को ईरान हथियार उपलब्ध करवाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+