बेंजामिन नेतन्याहू का दांव फेल, चर्चित TV शो वार रूम के लेखक यायर लैपिड बनेंगे इजरायल के नए प्रधानमंत्री
गठबंधन समझौते के मुताबिक इजरायल के वर्तमान विदेश मंत्री यायर लैपिड देश के अंतरिम पीएम बनने जा रहे हैं। 58 साल के लैपिड अक्टूबर में होने जा रहे आम चुनाव होने तक अंतरिम पीएम के तौर पर काम करेंगे।
तेल अवीव, 21 जूनः इजरायल में राजनीतिक में एकबार फिर से भूचाल आ चुका है। यह लगभग तय हो चुका है कि पीएम नफ्ताली बेनेट की सरकार गिरने वाली है और एक बार फिर से नए सिरे से चुनाव होने हैं। इजरायल बीते साढ़े 3 साल में अपने पांचवें आम चुनाव की ओर बढ़ रहा है। अब इजरायली संसद में सरकार भंग करने का बिल पेश किया जाएगा, जिसमें 25 अक्टूबर को देश में फिर से लोकसभा चुनाव करवाने की तारीख तय की जाएगी। इस पर पक्ष और विपक्ष दोनों की ही सहमति है।

लगभग 4 महीने तक रहेंगे पीएम
गठबंधन समझौते के मुताबिक इजरायल के वर्तमान विदेश मंत्री यायर लैपिड देश के अंतरिम पीएम बनने जा रहे हैं। 58 साल के लैपिड अक्टूबर में होने जा रहे आम चुनाव होने तक अंतरिम पीएम के तौर पर काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली संसद में अगले सप्ताह मतदान होगा जिसमें लैपिड पीएम का पद संभालेंगे। एक प्रेस कंफ्रेंस में बेनेट ने कहा कि चुनाव शुरू करने का उनका कदम आसान नहीं, लेकिन सही निर्णय था। उन्होंने कहा कि हमने सरकार को लंबे समय तक चलाने के लिए हर संभव प्रयास किया।

नेफ्ताली बेनेट की प्रशंसा की
प्रधानमंत्री बनने जा रहे यायर लैपिड ने कहा कि पिछले दिनों क्या हुआ, आज रात क्या हो रहा है... यह इस बात का सबूत है कि इजरायली प्रणाली को एक गंभीर बदलाव और बड़ी मरम्मत की जरूरत है। उन्होंने देश को अपने निजी हित से पहले रखने के लिए बेनेट की प्रशंसा की। उन्होंने बेनेट को एक महत्वपूर्ण इजरायली नेता और बहादुर इंसान बताया।

लिख चुके हैं प्रसिद्ध टीवी शो
यायर लैपिड पेशे से एक पूर्व पत्रकार रह चुके हैं। वह गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व करते हैं। यायर लैपिड को किसी भी मुद्दे पर स्पष्ट रुख रखने वाला नेता माना जाता है। लैपिड ने देश का पहला वित्त और सुरक्षा कैबिनेट का आयोजन किया जिसे युद्ध और शांति पर इजरायल की तरफ से निर्णय लेने वाले मंच के रूप में जाना जाता है। लैपिड के मुताबिक इजरायल की भलाई के लिए फिलिस्तीनी राज्य के नवीनीकरण की बातचीत जरूरी है। राजनीति के अलावा लैपिड ने 2005 में अतिचर्चित टीवी शृखंला वॉर रूम लिख चुके हैं।

सबसे बड़ी पार्टी है येश एटिड
यैर लैपिड की येश एटिड पार्टी चुनावों में अभी तक सफल रही है और फिलहाल उनकी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी होने का दर्जा हासिल है। उनकी पार्टी को कुछ सीटें हमेशा से मिलती रही हैं। लेकिन, उनकी पार्टी को कभी भी 15 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिला। बहुत से इजरायलियों ने लैपिड को एक विश्वसनीय नेता के रूप में भी नहीं देखा है। लिहाजा, अब उनके पास इजरायली लोगों की आंखों के सामने खुद को हीरो की तरह पेश करने के लिए चार महीने का वक्त बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications