YAHOO के 1 अरब एकाउंट हुए हैक, अब यूजर्स को करना होगा ये काम
Yahoo के 1 अरब खाते हैक हो गए हैं। इस हैकिंग से बचने के लिए यूजर्स को यह काम करना होगा।
नई दिल्ली। याहू फिर से मुसीबत में है। कंपनी के मुताबिक एक फिर सायबर सिक्योरिटी खतरे में पड़ने के कारण 1 अरब अकाउंट हैक हो गए हैं।
कंपनी को मिली जानकारी के अनुसार साल 2013 में सिक्योरिटी से छेड़छाड़ कर कई यूजर्स की जानकारियां हैक कर ली गई थीं। बता दें कि इसी साल सितंबर में याहू ने इस बात की जानकारी दी थी कि 50 करोड़ अकाउंट्स हैक हो गए हैं।

याहू ने बुधवार(14 दिसंबर) को बताया कि साल 2013 में उनके 1 यूजर्स का अकाउंट हैक कर लिया था। बताया गया कि हैक हुए अकाउंट्स की संख्या 1 अरब से ऊपर है और जो यूजर्स इस दौरान प्रभावित हुए हैं, वो दुनिया के विभिन्न जगहों से हैं।
चुराई गई हैं ये जानकारियां
जानकारी के मुताबिक साल 2013 के हैकिंग में यूजर नेम, टेलीफोन नंबर और डेथ ऑफ बर्थ समेत कई अन्य जानकारियां चुरा ली गई थीं।
बकौल याहू साल 2013 में हुई हैकिंग की इस घटना के चलते यूजर्स के क्रेडिट कार्ड और बैंक एकाउंट को कोई दिक्कत नहीं हई है क्योंकि उनसे संबंधित जानकारियां अलग जगह रखी जाती हैं।
यूजर्स को करना होगा यह काम
याहू ने कहा कि इन सबके बावजूद चिंता की बात ये है कि हैकिंग की इस घटना में इनक्रिप्टेड क्वेसचन्स चुरा लिए गए हैं।
हैकिंग के इस खतरे को कम करने के लिए याहू ने अपने यूजर्स से पासवर्ड और सिक्योरिटी क्ववेस्चन के साथ-साथ उनके जवाब भी चेंज करने होंगे।
बता दें कि याहू के खातों के हैक होने की खबर उस वक्त आई है जब याहू अपने बिजनेस को 4.8 बिलियन डॉलर्स में टेलिकम्यूनिकेशन कंपनी वेरिजॉन कोबेचने पर राजी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications