भड़भड़ाकर गिर रही है चीन की अर्थव्यवस्था, शी जिनपिंग का पहली बार दुर्लभ कबूलनामा, दुनिया की फैक्ट्री पर ताला?
चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी पर कई रिपोर्ट
पहली बार शी जिनपिंग ने मानी आर्थिक संकट की बात
न्य ईयर संबोधन में शी जिनपिंग का कबूलनामा
Xi Jinping on China Economy: चीन में नौकरियां खत्म हो रही हैं, फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं.. ऐसी रिपोर्ट्स पिछले साल भी सुर्खियों में रही, लेकिन चीन की तरफ से आधिकारिक तौर पर कभी भी इन रिपोर्ट्स के महत्व नहीं दिया गया।
लेकिन, नये साल के मौके पर अपने भाषण में शी जिनपिंग ने पहली बार कबूल किया है, कि चीन के व्यवसाय संघर्ष कर रहे हैं और नौकरी चाहने वालों को काम ढूंढने में परेशानी हो रही है। चीनी राष्ट्रपति का ये कबूलनामा अपने आप में दुर्लभ है।

यह पहली बार है जब शी जिनपिंग ने अपने नए साल के संदेशों में आर्थिक चुनौतियों का जिक्र किया है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा है, जो कमजोर डिमांड, बेरोजगारी की बढ़ती रफ्तार के कारण संरचनात्मक मंदी से जूझ रही है।
रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि चीन में व्यवसाय गंभीर संकट में आ चुके हैं और एक के बाद एक बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों पर ताले लग रहे हैं।
देश के सामने आने वाली "विपरीत परिस्थितियों" को स्वीकार करते हुए, शी जिनपिंग ने टेलीविज़न भाषण में स्वीकार किया, कि "कुछ उद्यमों के लिए कठिन समय था और कुछ लोगों को नौकरी ढूंढने और बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने में कठिनाई हुई।"
शी जिनपिंग ने कहा, कि "ये सब मेरे दिमाग में सबसे आगे हैं।" लेकिन "हम आर्थिक सुधार की गति को समेकित और मजबूत करेंगे।"
शी जिनपिंग के बोलने से कुछ घंटे पहले, चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने अपना मासिक क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) सर्वेक्षण प्रकाशित किया, जिसमें पता चला है, कि दिसंबर में फैक्ट्री गतिविधि छह महीने में सबसे निचले स्तर पर गिर गई हैं।
एनबीएस के एक बयान के अनुसार, आधिकारिक मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई पिछले महीने गिरकर 49 पर आ गया, जो नवंबर में 49.4 था।
पीएमआई का 50 से ऊपर पढ़ना इंडस्ट्री के विस्तार को दर्शाता है, जबकि इससे नीचे का कोई भी आंकड़ा संकुचन को दर्शाता है। दिसंबर लगातार तीसरा महीना है, जब चीन में विनिर्माण पीएमआई में गिरावट आई है।
चीन में फैक्ट्रियों पर लग रहे हैं ताले
चीन का विशाल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 2023 के ज्यादातर समय कमजोर रहा। पिछले साल की पहली तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में एक काफी छोटे अंतराल के लिए तेजी आई थी, लेकिन ये फिर से 50 से नीचे आ गया।
चीन की अर्थव्यवस्था इस वक्त कई समस्याओं से जूझ रही है, जिसमें लंबे समय तक चलने वाली प्रॉपर्टी सेक्टर में मंदी, युवाओं में रिकॉर्ड स्तर पर बेरोजगारी, फैक्ट्री में बनने वाले सामनों की बेहद कमजोर कीमतें और स्थानीय सरकारों पर बढ़ता वित्तीय तनाव यानि कर्ज शामिल है।
बीजिंग विकास कार्यक्रमों को पुनर्जीवित करने और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संघर्ष कर रहा है, जिसने पिछले साल सहायक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी थी और 2024 में राजकोषीय और मौद्रिक नीति को आगे बढ़ाने की कसम खाई थी।
लेकिन अर्थव्यवस्था के प्रति इसके बढ़ते राज्यवादी दृष्टिकोण, जो निजी क्षेत्र की कीमत पर आर्थिक और सामाजिक मामलों पर कम्युनिस्ट पार्टी के नियंत्रण पर जोर देता है, उसने उद्यमियों को डरा दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर व्यवसायों पर सरकार की कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को भी डरा दिया है।
शनिवार को, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने घोषणा की थी, कि उसने जैक मा के एंट ग्रुप द्वारा संचालित सर्वव्यापी डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म Alipay में शेयरधारकों को नियंत्रित करने के लिए एक आवेदन को मंजूरी दे दी है। इस कदम का मतलब है, कि जैक मा ने आधिकारिक तौर पर उस कंपनी का नियंत्रण छोड़ दिया है, जिसकी उन्होंने सह-स्थापना की थी।
यानि, अब जैक मा के हाथों में उस कंपनी एंट ग्रुप की कमान नहीं रही, जिसकी उन्होंने नींव रखी थी।
जैक मा, जिन्होंने अलीबाबा समूह की सह-स्थापना भी की थी, उन्होंने पिछले साल जनवरी में कहा था, कि वह अपने ऑनलाइन व्यवसायों से वापसी के हिस्से के रूप में, एंट का नियंत्रण छोड़ देंगे। उनकी कंपनियां बिग टेक पर बीजिंग की अभूतपूर्व कार्रवाई का शुरुआती निशाना थीं, जिनके बारे में माना जाता था, कि वे कम्युनिस्ट पार्टी की नज़र में अत्यधिक शक्तिशाली हो गई थीं।
इसके अलावा, शी जिनपिंग के शासन ने पिछले साल एप्पल कंपनी को भी निशाना बनाया, जिससे सिर्फ एक हफ्ते में एप्पल को 200 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था, जिसने वैश्विक निवेशकों को एक संदेश दिया, कि चीन में व्यापार पर कभी भी अंकुश लगाया जा सकता है।
हालांकि, कम्युनिस्ट पार्टी ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए अपनी वुल्फ वॉरियर डिप्लोमेसी को भी कम किया है और तेवर भरे डिप्लोमेसी में नरमी लाई है। लेकिन, देखना दिलचस्प होगा, कि क्या चीन अपनी आर्थिक संकट पर काबू कर पाएगा या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications