जापान में आया 6 दशका का सबसे भीषण तूफान 'हेजिबीस', लाखों लोग प्रभावित

टोक्यो। जापान में भीषण तूफान 'हेजिबीस' आ गया है। बताया जा रहा है कि ये तूफान बीते 6 दशक में आए तूफानों में सबसे खतरनाक है। तूफान के आने से पहले यहां का आसमान गुलाबी हो गया था। अब तूफान राजधानी टोक्यो की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जापान में तेज बारिश और हवाएं जारी हैं।

Recommended Video

    Japan में typhoon hagibis का कहर,कई लोगों की मौत,1958 जैसी तबाही का danger | वनइंडिया हिंदी
    Japan

    अहतियात बरतते हुए बाजारों को बंद कर दिया गया है। हेजिबीस के आने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 16 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। लोगों से तटीय इलाकों में ना जाने की अपील की गई है। भूस्खलन की आशंकाएं बढ़ गई हैं। इससे बिजली और यातायात सेवा भी प्रभावित हुई हैं।

    तत्सुया साकामानी नाम के एक अधिकारी ने बताया कि तूफान के आने से शनिवार को एक गाड़ी पलट गई, जिससे उसमें मौजूद शख्स की मौत हो गई। तूफान से कई घरों की छतें भी उड़ गई हैं, जिससे पांच लोग घायल हो गए हैं। नदियों का पानी भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

    तूफान के पहुंचने की आशंका

    तूफान के पहुंचने की आशंका

    जापान के मौसम विभाग (जेएमए) का कहना है कि शनिवार शाम को मध्य या पूर्वी जापान में 216 किमी प्रति घंटा (134 प्रति मील घंटा) की रफ्तार से तूफान के पहुंचने की आशंका है। चिबा शहर में तूफान के कारण करीब 36 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। तूफान की आशंका के चलते पहले ही विश्व रग्बी कप के दौ मैच रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

    साल 1958 में आया था तूफान

    साल 1958 में आया था तूफान

    इससे पहले ऐसा तूफान टोक्यो क्षेत्र में साल 1958 में आया था। जिसमें 1200 लोगों की मौत हो गई थी। तब करीब पांच लाख घर पानी में बह गए थे। राहत एवं बचाव कार्य के लिए 17 हजार पुलिसकर्मी और सेना के जवानों को तैनात किया गया है। फिलिपीनो में हेजिबीस का मतलब गति होता है। तूफान ने इस देश के तीन दिन के वीकेंड को भी बाधित कर दिया है, जिसमें सोमवार को खेल दिवस शामिल है। सुजुका में फॉर्मूला वन ऑटो रेस भी प्रभावित हुई है।

    सभी उड़ानें रद्द

    सभी उड़ानें रद्द

    निप्पॉन एयरवेज और जापान एयरलाइंस ने सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है। जो टोक्यो, ओसाका और नागोया हवाई अड्डों से शनिवार को उड़ान भरने वाली थीं। सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी ने कहा है कि वह टोक्यो और ओसाका के बीच चलने वाली सभी बुलेट ट्रेन सेवा को रद्द कर देगा, सिवाय नागोया और ओसाका को जोड़ने वाली ट्रेनों के। टोक्यो डिजनीलैंड भी बंद कर दिया गया है।

    #DontGoBackModi: तमिलनाडु नहीं चाहता वापस दिल्ली जाएं प्रधानमंत्री

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+