जापान: 117 साल बाद दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला ने ली अंतिम सांस
टोक्यो। जापान में शनिवार को दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन हो गया है। जापान की नाबी ताजिमा ने कल शाम 8 बजे कागोशिमा क्षेत्र में अपने मूल किकई द्वीप पर एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। जापान के स्वास्थ्य और कल्याणकारी अधिकारी सुसुमु ने इस खबर की पुष्टी की। नाबी ताजिमी का जन्म, 4 अगस्त 1900 में हुआ था। नबी लंबे समय से बीमार चल रही थी।

जापानी मीडिया के मुताबिक, 2015 में नाबी ताजिमी जापान की सबसे बुजुर्ग महिला बनी थीं। वहीं, पिछले साल जमैका में सितंबर में 117 साल के वायलैट ब्राउन के निधन के बाद वो दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की महिला बन गईं थीं। अपनी बीमारी की वजह से ताजिमा बुजुर्गों के लिए एक नर्सिंग सेंटर में रह रही थी। बता दें कि दुनिया का सबसे बुजर्ग आदमी जापान के मसाज़ो नानाका है, जिनकी उम्र 112 साल है।
जापानी मीडिया के मुताबित ताजिमा के परिवार में 160 सदस्य हैं। इनमें उनके 9 बच्चे, 28 पोते-पोतियां, 56 पड़पोते-पोतियां और 35 उनके बच्चे शामिल हैं।
जापान को कई घरों में 100 साल की उम्र से ज्यादा लोग हैं। पिछली साल सरकार ने कहा था कि जापान में 68,000 लोगों की उम्र 100 साल से ज्यादा है। जापान में सबसे ज्यादा उम्रदराज के लोग रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications