हमारी दुनिया के15 ऐसे देश जिनका दूसरा नाम है 'जन्नत'

बेंगलोर। यदि आप अक्सर ही दुनिया के खूबसूरत देशों के बारे में हसीन ख्वाब देखते आए हैं तो आज आप जानेंगे कि पर्यटन, शासन, प्रशासन और अनुशासन की दृष्ट‍ि से कौन-कौन से देशों को दुनिया भर में सलाम किया जाता है। तो घुमाइए स्लाइडर और जानिए कि शांतिप्र‍ियता परोसते ये देश किस तरह साबित करते हैं खुद को 'जन्नत'-

सादगी व सहजता

सादगी व सहजता

डेनमार्क को दुनिया के सबसे सुखद व सुरक्ष‍ित देशों में गिना जाता है। कहा जाता है कि राजधानी कोपेनहेगन जब नाजी शासन की गिरफ्त में था, तब भी उसने अपनी सादगी व सहजता का परिचय दिया था। यहां के लोग बेहद शांतिप्र‍िय व आत्ममुग्ध माने जाते हैं, जिन्हें बवालों में पड़ना बिल्कुल पसंद नहीं है।

मित्रतापूर्ण व्यवहार

मित्रतापूर्ण व्यवहार

ग्लोबल पीस इंडेक्स की सूची में नॉर्वे को सबसे शांतिप्र‍ि‍य व सुखद देश का तमगा हासिल है। मानव विकास सूचकांक में जहां नॉर्वे प्राथमिकता पर है वहीं यहां की आबादी को उनके मित्रतापूर्ण व्यवहार के लिए पहचाना जाता है। यहां की सत्ता ने अक्सर शांतिप्र‍िय फैसले कर देश को आगे बढ़ाया है।

शांतिप्र‍ियता व सुरक्षा

शांतिप्र‍ियता व सुरक्षा

अंतर्राष्ट्रीय शांति का प्रतीक रहा सिंगापोर भले ही एक दौर में अपराध की खबरों से चर्चा में रहा हो पर प्रशासनिक तौर पर यहां की आबादी व शासक शांतिप्र‍ियता व सुरक्षा को अहमियत देते हैं। 1965 में वास्तविक आज़ादी प्राप्त करने के बाद देश ने बेहतर पड़ोसी होने की सफल कोश‍िशें की। विश्व व्यापार संगठन के अलावा कई और पहलुओं में संयुक्त राष्ट्र का सहयोगी रहा है।

अपराध मुक्त व्यवस्था

अपराध मुक्त व्यवस्था

सोल्वेनिया का नाम आते ही विदेश यात्रा पर जाने वालों में उत्साह जाग जाता है। यह यूरोपीय देश ना सिर्फ अपनी सुंदरता के लिए साथ ही अपराध मुक्त व्यवस्था के लिए भी अपनी खास पहचान बना चुका है। पर्यटन के लिए भी सोल्वानिया अक्सर पहली पसंद माना जाता रहा है।

 शांति, शासन और प्रशासन

शांति, शासन और प्रशासन

यूरोप के उत्तरीय हिस्से में छिपा है स्वीडन, जहां की आन, बान और शान है उसकी खूबसूरती, शांति, शासन और प्रशासन। यहां की सबसे कम लूट की दर इसे ना सिर्फ वैश्व‍िक पहचान दिलाती है साथ ही यहां की आबादी की सुंदर मानसिकता को ज़ाहिर करती है।

धरती पर सबसे सुंदर, सुखद व सुरक्ष‍ित

धरती पर सबसे सुंदर, सुखद व सुरक्ष‍ित

बेल्ज‍ियम की चर्चा भले ही फीफा को लेकर होती रही हो पर यह देश सिर्फ यूरोप का ही नहीं धरती पर सबसे सुंदर, सुखद व सुरक्ष‍ित देश माना गया है। यह परिकल्पना प्रमाणों के साथ वैश्व‍िक शांति सूची में भी है।

शांति पसंद

शांति पसंद

स्व‍िटज़रलैंड का नाम सुनते ही खूबसूरती-शांति पसंद व विदेशों में रुचि रखने वालों की जुबान पर सबसे पहले रहता है। यह देश अपनी राजनैतिक उथल-पथल में सबसे ज्यादा स्थ‍िर रहने वाला माना जाता रहा है। क्षेत्रीय, अंर्तदेशीय व अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्र के तौर पर जाना जाता है।

सांस्कृतिक महत्व

सांस्कृतिक महत्व

अब बारी जापान की। शांति, सुरक्षा के साथ-साथ यह सांस्कृतिक महत्व को पालने करने वाले देशों में सम्मान से गिना जाता है। पर्यटन के क्षेत्र में ज्यादातर सुझाव जापान के लिए दिए जाते हैं।

पर्यटन के लिए शानदार

पर्यटन के लिए शानदार

आइरलैंड को भी बेहद खूबसूरत देश होने का ख‍िताब दिया गया है। यहां की खूबसूरती सहज ही अपनी ओर आकर्ष‍ित करती है साथ ही पर्यटन के लिए शानदार विकल्प मुहैया करवाती है। ख़ास बात यह भी कि यहां की यात्रा किसी भी महीने मे की जा सकती है जो कि हमेशा ही सुखद ही साबित होती है।

अनुशासन व सुरक्षा

अनुशासन व सुरक्षा

जैसा कि नाम से ही जाहिर हो रहा है कि यह देश 'फाइन' होगा, यह एकदम सच है। यूनाइट‍िड नेशन पीस कीपिंग के साथ सक्रियता से जुड़ा रहा यह देश अपने अनुशासन व सुरक्षा के लिए जाना जाता है। यहां की अपराध दर शून्य व बेहतर नागरिकता के नमूने देखने को मिलते हैं।

पर्यटन लिस्ट में अव्वल

पर्यटन लिस्ट में अव्वल

न्यूजीलैंड आज भी अपनी खास पहचान के लिए 'न्यू' है। ऑस्ट्रेलिया के साथ बेहतर संबंध, धरती पर सबसे शांतिपूर्ण देश, जैसी खूबियों के साथ यह देश अक्सर पर्यटन लिस्ट में अव्वल रहा है।

पूरी दुनिया में शांति की बेहतरीन म‍िसाल

पूरी दुनिया में शांति की बेहतरीन म‍िसाल

ऑस्ट्र‍िया ना सिर्फ अपनी मनभावन खूबसूरती के लिए लोगों की जुबान पर रहता है साथ ही इस दक्ष‍िण मध्य यूरोपीय हिस्से ने पूरी दुनिया में शांति की बेहतरीन म‍िसाल कायम की है। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद से ही इस देश ने अपना अलग रास्ता बनया व अपने पैरों पर खड़े होकर विश्व में अपनी पहचान बनाई।

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2013 में नाम दर्ज

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2013 में नाम दर्ज

जिस भूटान की शरण में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे वह देश ग्लोबल पीस इंडेक्स 2013 में अपना नाम दर्ज करवा चुका है। अंदरूनी और बाहरी विवादों से बचते हुए देश ने पर्यटन में खासा काम किया है।

अपनी सुरक्षा में मुस्तैद

अपनी सुरक्षा में मुस्तैद

कैनाडा पर बात करें तो यहां की आबादी लगभग 33 मिलियन है पर क्षेत्रफल के हिसाब से यह दूसरे सबसे बड़े देश के तौर पर गिना जाता है। इस देश की खूबी है कि किसी भी तरह के विवाद में ना होते हुए भी अपनी सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से खड़ा रहता है।

प्राकृतिक सौंदर्य

प्राकृतिक सौंदर्य

ऑस्ट्रेलिया का नाम आते ही खूबसूरत बीच, प्राकृतिक सौंदर्य उमड़ने लगता है। बड़ा देश होने के बावजूद यहां का शासन, अनुशासन व प्रशासन लोगों को अपनी ओर खींचता है व अपनी एक अलग ही पहचान कायम करने की ताकत रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+