चीन में रोबोट की दुनिया का अकल्पनीय प्रदर्शन, चीनी भाषा बोलते आइंस्टीन, तस्वीरों को देख कह उठेंगे वाह!
चीन में विश्व रोटोब कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जहां रोबोट की अकल्पनीय दुनिया का प्रदर्शन किया जा रहा है।
बीजिंग, सितंबर 12: विज्ञान के क्षेत्र में चीन लगातार कमाल करता जा रहा है और चीन में रोबोटों की दुनिया का ऐसा अकल्पनीय प्रदर्शन किया गया है, जिसे देख आप वाह-वाह कर उठेंगे। चीन ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कितना शानदार काम किया है, वो आप विश्व के महानतम वैज्ञानिकों में से एक अल्बर्ट आइंस्टीन के रोबोट को देखकर समझ जाएंगे। प्रदर्शनी में अल्बर्ट आइंस्टीन का रोबोट भी दिखाया गया है, जो हूबहू उन्हीं के जैसा है, लेकिन वो रोबोट चायनीज बोलता है।

चीन में रोबोट की दुनिया
बीजिंग में शुक्रवार को वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस के दौरान चीन की तरफ से चीनी भाषा में बोलने वाले विश्व के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का रोबोट पेश किया गया। वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस चीन के प्रसिद्ध ई-टाउन डैक्सिंग जिले में प्रदर्शित किया जा रहा है, जो बीजिंग में स्थिति है और उसे चीन का सबसे प्रसिद्ध औद्योगिक पार्क कहा जाता है। इस प्रदर्शनी में चीन की तरफ से जिस रोबोटिक टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया गया है, वो कमाल का है और बताता है कि चीन टेक्नोलॉजी के संसार में कितना आगे बढ़ चुका है। एट्रोंग इंटरनेशनल एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में विश्व की 110 से ज्यादा कंपनियां अपनी सर्वश्रेष्ठ कृतियों का प्रदर्शन कर रही हैं, जिसमें औद्योगिक असेंबली लाइन रोबोट से लेकर ह्यूमनॉइड नौकर और जटिल सर्जरी करने में सक्षम मशीनें शामिल हैं।

चीन में आइंस्टीन का रोबोट
चीन ने दुनिया के महानतम वैज्ञानिकों में से एक अल्बर्ट आइंस्टीन को सम्मान देने के लिए उनका रोबोट तैयार किया है। जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।रिपोर्टों के अनुसार, यह अब तक विकसित सबसे बुद्धिमान एंड्रॉइड में से एक है और मंदारिन में धाराप्रवाह बातें करता है। अल्बर्ट आइंस्टीन का ये रोबोट चीनी भाषा में बात करता है और जब इसे लोगों के सामने लाया गया तो उस रोबोट को देख लोग हैरान थे। आइंस्टीन का ये रोबोट पूरी तरह से उन्हीं की तरफ दिख रहा था और उन्ही की तरह हाव-भाव का प्रदर्शन भी कर रहा था। असली आइंस्टीन और रोबोट आइंस्टीन में फर्क सिर्फ भाषा का था। रोबोट आइंस्टीन चीनी भाषा में बात कर रहा था।

रोबोट का अकल्पनीय संसार
चीन में जिस रोबोट की दुनिया का प्रदर्शन किया गया है, इउसमें काफी हाई क्वालिटी वाले कैमरे और सेंसर लगा हुआ रोबोटिक डॉग को पेश किया गया। जो खुद फोटो खींचने में सक्षम हैं। इस रोबोट के बारे में बताया गया कि जिन जगहों पर इंसानों का जाना संभव नहीं है, वहां पर ऐसे रोबोट को भेजा जा सकता है और ऐसे जगहों के बारे में सटीक जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर ने कहा कि डीपरोबोटिक्स द्वारा बनाई गई कैनाइन मशीन लचीली और स्थिर रहने के लिए वास्तविक समय में अपनी पॉजिशन का पता लगा सकती है। उन्होंने कहा, 'इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह जटिल और खतरनाक जगहों पर इंसानों जैसा काम कर सकता है।

व्हीलचेयर रोबोट
रोबोट प्रदर्शनी में नर्सिंग रोबोट को भी पेश किया गया है। ये रोबोट ऐसे इंसानों के लिए किसी वरदान की तरह साबित हो सकता है, जो काफी बीमार हैं। नर्सिंग रोबोट एक तरह से व्हीलचेयर की तरह है, जो किसी मरीज को बाथरूम ले जा सकता है। वो भी बिना किसी मदद के। कोरोना जैसी महामारी, जो संपर्क में आने से फैलती है, ऐसे गंभीर मरीजों के लिए व्हीलचेयर रोबोट काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

बुजुर्गों के लिए साबित होगा वरदान
माना जा रहा है कि चीन में बुजुर्गों की एक बड़ी आबादी है, जिनके लिए ये रोबोट काफी काम आ सकता है और कंपनी ऐसे बुजुर्गों को अपने रोबोट के लिए बड़े बाजार के तौर पर देख रही है। कंपनी की तरफ से कहा गया कि आज के जमाने में ज्यादातर बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए लोग नहीं होते हैं, ऐसे में इस व्हीलचेयर रोबोट से उन्हें काफी आसानी से बाथरूम लाया जा सकता है। साथ ही विकलांग लोगों के लिए भी ये रोबोट काफी ज्यादा उपयोगी साबित होगा।

खेलने में भी माहिर रोबोट
इसके साथ ही रोबोट प्रदर्शनी में ऐसे रोबोट को पेश किया गया है, जो खेलने में उस्ताद हैं। ये रोबोट शतरंज खेल सकते हैं और पियानो भी बजा सकते हैं। कंपनी की तरफ से कहा गया कि ये रोबोट काफी आसानी से पेंटिंग कर सकता है और चित्र बना सकता है।

मालिश करने वाला रोबोट
रोबोट की प्रदर्शनी के दौरान 1.45 मीटर लंबा और 77 किलों का एक रोबोट पेश किया गया, जिसे लोगों की मालिश करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये रोबोट घर के काम करने में सक्षम है। इसके साथ ही एक ऐसे रोबोट को पेश किया गया है, जो इंसानों के सारे सवालों का जवाब देने में सक्षम है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि ऐसे रोबोट म्यूजियम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर काफी उपयोगी हो सकते हैं और लोगों की काफी मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनी में ऐसे रोबोट को भी दिखाया गया है जो पार्सल ले जाने में सक्षम है। ये रोबोट लोगों के घरों तक पार्सल ले जा सकता है। इस रोबोट को कोरोना वायरस महामारी के वक्त वुहान शहर में सामान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications