Independence Day: दुनियाभर से भारत को स्वतंत्रता दिवस पर मिल रही बधाई, पुतिन-मैक्रों ने बांधे तारीफों के पुल

भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस मौके पर दुनिया भर के नेताओं की तरफ से भारत को शुभकामना संदेश मिल रहे हैं।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस, फ्रांस, नेपाल सहित कई देशों के नेताओं ने भारत को उसके आजादी की 76वीं वर्षगांठ की बधाईयां दी है।

World leaders congratulate India

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के लोगों को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक मजबूत रिश्ता है, क्योंकि दोनों देश एक ऐसी दुनिया के लिए मिलकर काम करते हैं, जो खुली, समृद्ध, सुरक्षित, स्थिर और लचीली है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से सफलता हासिल की है। पुतिन ने कहा कि भारत को विश्व पटल पर अच्छा सम्मान प्राप्त है और वह अंतरराष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण रचनात्मक भूमिका निभाता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी और पीएम मोदी की तस्वीर को साझा करते हुए भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीजी ने भारत को दिए अपने बधाई संदेश में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक कथन का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, "स्वतंत्रता की सुबह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत के लोगों से काम करने और जमकर मेहनत करने का आहवान किया था ताकि उनके सपनों को पूरा किया जा सके। 2023 में भारत नेहरू के सपनों की कोशिशों पर विचार कर अपनी सफलता पर गर्व कर सकते हैं।"

वहीं, इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने भारत के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हमारी मित्रता और सहयोग निरंतर मजबूत और समृद्ध होता रहे। इसके अलावा, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+