16 साल की नाबालिग की सात पुरुषों से कराई शादी, आईएस की क्रूरता

नई दिल्ली। सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंक और उसकी ओर से की जाने वाली क्रूरता किसी से छिपी नहीं है। रह रह कर वहां से ऐसी खबरें आती हैं जो दिल दहलाने के लिए काफी होती हैं।

ISLAMIC STATE

ISIS के लोग महिलाओं को सेक्स गुलाम बनाने के लिए भी कुख्यात हैं। महिलाओं से उनकी दरिंदगी किसी से छिपी नहीं है।

उत्तरी इराक के दोहूक प्रान्त में रहने वाली फरीदा ने बताया कि उनकी बहन 16 साल की है। उससे ISIS के दरिंदों ने 7 लोगों की शादी कराई। वो अभी भी सीरिया में है।

पुरूष कर रहा था 4 महिलाओं का बलात्कार

उन्होंने बताया कि मैंने देखा है कि एक पुरुष 4 महिलाओं का बलात्कार कर रहा था। फरीदा ने बताया कि ISIS के दरिंदों ने एक बच्चे को उसकी मां से अलग कर दिया जब वो दूध पी रहा था।

उन्होंने यह भी बताया कि वहां एक पुरुष मुझसे शादी करेगा, उसके बाद उसका कोई दोस्त मुझे देखेगा और मुझे पसंद करेगा। फिर वो मुझसे शादी करेगा। मैं खुद पांच लोगों को बेची गई हूं।'

फरीदा ने बताया कि उनके पांच भाईयों को इस्लामिक स्टेट के लोगों ने मार डाला। उनकी मौत से वो अब भी परेशान हैं।

फरीदा ने बताया कि उनके पति अभी भी जिंदा है लेकिन 100 साल बाद भी वो अपने परिवार और भाईयों का दुःख नहीं भूल पाएंगी।

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा रोती हूं और दुखी रहती हूं। मैं अपने पति का चेहरा कैसे देखूं। मैं उन्हें कभी खुश नहीं रख सकती।

वो इस्लाम की ही सांस लेते हैं...

फरीदा से पूछा गया कि अगर उनसे अब किसी ISIS के सदस्य से कुछ कहने के लिए कहा जाए तो वो क्या कहेंगी? इस पर फरीदा ने कहा कि मुझे उनसे कुछ नहीं कहना है।

फरीदा ने कहा कि अगर आप उन्हें मेरे सामने लाएंगे और उन्हें उत्पीड़ित करेंगे, उन्हें सलाद की तरह टुकड़ो में काट डालेंगे तो मैं कुछ नहीं कहूंगी। क्योंकि मेरा दिल बिल्कुल टूट चुका है। मेरी जिन्दगी फिर कभी लौट कर नहीं आएगी, इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या कहूं।'

फरीदा ने बताया कि वो ये काम बिल्कुल स्वतंत्र रूप से और दिल से करते हैं। वो इस्लाम की ही सांस लेते हैं, खाते और सोते हैं। इसी वजह से वो सनकी हैं।

फरीदा ने बताया यह पागलपन है, इतना ही नहीं उनके बच्चे भी उसी तरह के होंगे। मैंने उनमें से किसी एक को भी ऐसा नहीं देखा जो उस मानसिकता का न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+