आइब्रो बनवाने पार्लर गई महिला के चेहरे का हुआ ऐसा हाल कि जान पर बन आई, कहीं आप भी तो नहीं करती ये गलती
आइब्रो बनवाने पार्लर गई महिला के चेहरे का हुआ ऐसा हाल कि जान पर बन आई, कहीं आप भी तो नहीं करती ये गलती
वेस्ट मिडलैंड्स, 14 जुलाई: मेकअप और ब्यूटी लवर एक महिला ने दावा किया है कि उन्होंने एक ऐसा आइब्रो ट्रीटमेंट करवाया, जिससे उनके पूरे चेहरे पर एलर्जी हो गई थी और जान पर बात बन आई थी। महिला ने दावा किया कि वो एक खूबसूरत महिला से 'राक्षस' जैसी दिखने लगी थी। उसकी भौहें पूरी तरह से छिल गई और फिर गिर गई थी। महिला का दावा है कि उनको इससे ठीक होने में लगभग 3 महीने का वक्त लग गया। अब महिला ने एक इंटरव्यू में आइब्रो ट्रीटमेंट को लेकर अपनी सारी बातों का खुलासा किया है और बताया है कि उनके साथ कैसे ये बड़ा हादसा हुआ। तो अगर आप भी सैलून या ब्यूटी पार्लर जाने के शौकीन हैं तो ये खबरे आपके काम की हो सकती है। आइए जानें महिला के साथ ऐसा क्या हुआ था कि उसकी जान पर बात आ गई।

आइब्रो को कलर कराना महिला को पड़ा गया भारी
31 साल की मिशेल क्लार्क वेस्ट मिडलैंड्स के कोवेंट्री की रहने वाली हैं। महिला ने बताया कि उनके आइब्रो में वैक्सिंग और टिंटेड (आइब्रो कलर कराना) के तुरंत के बाद खुजली होना शुरू हो गया था। जब वह अगली सुबह उठी तो वह अपना चेहरा पहचान नहीं सकी...क्योंकि उनका चेहरा इतना ज्यादा सूजा हुआ था। अब महिला ने वीडियो शेयर करके बाकी महिलाओं को चेतावनी दी है कि वो ऐसा ना करवाएं क्योंकि ये जानलेवा है।

महिला नहीं पहचान पा रही थी अपना चेहरा
31 साल की मिशेल क्लार्क ने कहा है कि वो और अधिक खूबसूरत दिखने के लिए आइब्रो टिंट (कलर कराने) का फैसला किया था। लेकिन पार्लर में उनके साथ जो हादसा हुआ, वो सोचा भी नहीं था। मिशेल क्लार्क ने कहा है कि उन्हें लगा कि वो अब जिंदा नहीं बचेंगी। महिला ने कहा कि वो सदमें में चली गई थीं। मिशेल क्लार्क को एलर्जी आइब्रो टिंट यानी कलर कराने की वजह से हुई थी।

'मुझे लगा कि अब मैं जिंदा नहीं बचूंगी'
मिशेल क्लार्क बोलीं, ''जब मैं आइब्रो वैक्सिंग और कलर कराने के बाद घर आईं तो आइब्रो में एलर्जी और खुजली महसूस की। मुझे उसी वक्त महसूस हुआ कि कुछ तो गड़बड़ हुआ है। लेकिन मैं फिर सो गई और अगले दिन जब सुबग उठी तो मौं खुद को पहचान नहीं पाई, मेरा चेहरा सूजा हुआ था। मुझे लगा कि अब मैं जिंदा नहीं बचूंगी।''

चेहरे में चला गया था केमिकल
डेसी स्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना तो 2020 की है लेकिन महिला ने हाल ही में इसको लेकर इंटरव्यू दिया है और महिलाओं को ऐसा न करने की सलाह दी है। मिशेल क्लार्क बोलीं, ''आइब्रो वैक्सिंग में मोम का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण मेरी एलर्जी और अधिक बढ़ गई थी। आइब्रो कलर में जो डाई यूज होता है उसमें बहुत सारे केमिकल होते हैं, जो मेरे चेहरे में चले गए थे। मोम से वैक्सिंग और फिर कलर के बाद सारा केमिकल मेरे स्किन में चला गया।''

आइब्रो में भर गया था पस, धीरे-धीरे झरने लगे
मिशेल ने इंटरव्यू में कहा, ''मेरी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। आइब्रो वैक्सिंग और टिंट के बाद मेरी भौहें लाल हो गई थी। पूरा चेहरा सूजा था। आइब्रो पर देखते ही देखते कुछ ही समय में पपड़ी जम गई थी। हाल ऐसा था कि आइब्रो में पस भर गया था। मवाद निकलने लगे थे। आइब्रो पूरी तरह जल गए थे। त्वचा के नीचे का मांस दिखने लगा था और धीरे-धीरे मेरे सारे आईब्रो झड़ गए।''

एक महीने आईब्रो पर रखती थी कॉटन, 3 महीने लगे ठीक होने में
मिशेल ने इंटरव्यू में बताया कि वह खुशकिस्मत थी कि उन्हें अच्छा डॉक्टर मिल गया था और उनका इलाज सही से हुआ। लेकिन फिर भी उनको ठीक होने में 3 महीने का वक्त लग गया। मिशेल ने इंटरव्यू में कहा, ''जब मैंने पार्लर में ब्यूटीशियन को बोला कि मुझे जलन हो रही है तो उन्होंने क्रीम लगा दी। लेकिन घर आकर मेरी हालत खराब हो गई। हालत ये थी कि एक महीने तक मुझे अपने आइब्रो पर कॉटन पैड लगाकर रखना पड़ा था।''

'ये मेरे लिए बहुत भयानक था...'
मिशेल ने आगे कहा, ''मैं डॉक्टर के पास गई उन्होंने मेरा इलाज किया और मुझे ठीक होने में 3 महीने तक का वक्त लग गया। मैं घर से बाहर नहीं निकल पा रही थी। ये मेरे लिए बहुत भयानक एक्सपीरियंस है।'' मिशेल ने कहा है कि अगर आप कभी भी कोई आइब्रो ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो प्रोफेशनल आइब्रो प्रैक्टिशनर से कराएं। उन्होंने ये भी कहा कि कोई भी ट्रीटमेंट कराने से पहले स्किन टेस्ट जरूर करा लें।

आइब्रो कलर करवाने के हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट
बता दें कि आइब्रो टिंट यानी कलर कराने से आपको ये साइड इफेक्ट हो सकते हैं...
1. त्वचा में इंफेक्शन
2. आंखें में जलन
3. आंखों में एलर्जी
4. एलर्जी
5. अंधापन












Click it and Unblock the Notifications