गाउन और पैजामे में शॉपिंग कर रही महिलाओं पर अश्लील कमेंट
महिलाएं लंदन के सलफोर्ड में टेस्को स्टोर में शॉपिंग कर रही थीं। इस दौरान एक अन्य ग्राहक ने अपने मोबाइल से इन महिलाओं की फोटो खींच ली और टेस्को को भेज दिया।
लंदन। लंदन में दो महिलाओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए गए। इन महिलाओं की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो एक मल्टीनेशनल स्टोर में पैजामा के उपर गाउन पहनकर शॉपिंग कर रही थीं। महिलाओं की फोटों को इंटरनेट पर अपलोड किया गया जिसके बाद से कमेंट आने शुरु हो गए। इतना ही नहीं शॉपिंग के दौरान एक अन्य कस्टमर ने इन्हें स्टोर से बाहर निकालने तक की बात कही। इस मामले ने सुपरमार्केट्स में ड्रेस कोड को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

जानकारी के मुताबिक महिलाएं लंदन के सलफोर्ड में टेस्को स्टोर में शॉपिंग कर रही थीं। इस दौरान एक अन्य ग्राहक ने अपने मोबाइल से इन महिलाओं की फोटो खींच ली और टेस्को को भेज दिया। उसने टेस्को से इन महिलाओं के ड्रेस को लेकर शिकायत भी की। स्थानीय अखबार की मानें तो उस ग्राहक ने गाउन में शॉपिंग करने को लेकर आपत्ति जाताई थी। अपनी शिकायत में उसने लिखा था ''डियर टेस्को, आपको एक ऐसा नीयम बनाना चाहिए जिससे कि इस तरह के लोग स्टोर में ना आ सकें।'' कॉलेज की लड़कियों की फोटो लगाकर "हॉट गर्ल" के नाम से हो रही है कॉलगर्ल्स की बुकिंग
इसके जवाब में टेस्को ने लिखा है कि स्टोर में आने के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं है और कोई कुछ भी पहनकर आ सकता है। वहीं इन दोनों महिलाओं में से एक महिला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि हमारी पैजामे में फोटो वायरल कर दी गई। उसने बताया कि वो अपने परिवार के साथ थे और उन्हें तुरंत कुछ सामान लेना पड़ा जिसके चलते वो गाउन के नीचे पैजामा डालकर चल दिए।












Click it and Unblock the Notifications